Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rajouri Breaking: राजौरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत; आठ घायल

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 08:11 AM (IST)

    Rajouri Breaking News जम्मू-कश्मीर के राजौरी के थानामंडी इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों का राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज और एसोसिएटेड अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है।

    Hero Image
    Rajouri Breaking: राजौरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत; पांच घायल

    राजौरी, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी के थानामंडी इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मृत्यु हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों का राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज और एसोसिएटेड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। वहीं जीएमसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद हुसैन बजार ने बताया कि इस दुर्घटना में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

    चारों मृतकों की पहचान शमीम अख्तर (55) पत्नी मुनीर हुसैन, रूबीना कौसर (35) पत्नी परवेज अहमद, जरीना बेगम (38) पत्नी मुहम्मद आजम और मुहम्मद यूनिस (38) पुत्र मुहम्मद सादिक के रूप में हुई है। सभी भंगाई के निवासी हैं।

    गंभीर रूप से घायल आठ मरीजों की पहचान शाहीन बेगम (40) पत्नी मुहम्मद सादिक, जैतून बेगम (35) पत्नी फारूक, शाहीन बेगम (45) पत्नी हकम दीन, बेगम जान (50) पत्नी फजल हुसैन, फातिमा बेगम ( 60) पत्नी मुहम्मद मखना, सुरिया बेगम (35) पत्नी मुहम्मद कासिम और कुलसुम बेगम (40) पत्नी बरकत हुसैन और मुहम्मद कासिम (60) पुत्र गुलाम हुसैन के रूप में हुई है। यह सभी भी भंगाई के निवासी हैं।