Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजनी पाटिल बोलीं- पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों से राज्य का दर्जा छीना, अब परिसीमन लागू करने से होगा अन्याय

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 07:37 PM (IST)

    रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक राज्य जम्मू कश्मीर का दर्जा कम करके केंद्र शासित प्रदेश बनकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस ही ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    राज्यसभा की सदस्य और कांग्रेस की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। राज्यसभा की सदस्य और कांग्रेस की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने आरोप लगाया है कि परिसीमन से जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ ओर ज्यादा अन्याय किया है। भाजपा की गलत नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। एक मात्र कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा छीन लिया। रोजगार व भूमि के अधिकार छीन लिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनमोहन सिंह की तरफ से जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शक्ति नगर में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक राज्य जम्मू कश्मीर का दर्जा कम करके केंद्र शासित प्रदेश बनकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। हर क्षेत्र व हर वर्ग के इंसाफ के लिए कांग्रेस प्रयासरत है। शांति, लोकतंत्र की मजबूती से हर क्षेत्र का बराबर विकास हो सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर मेहनत करें। पार्टी को जमीनी सतह पर मजबूत बनाएं। मोदी सरकार की नाकामियों को लोगों के बीच ले जाएं। कांग्रेस की उपलब्धियों का उजागर करें। मोदी सरकार की गलत नीतियों का सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर के प्रधान गुलाम अहमद मीर ने आरोप लगाया कि गैर लोकतांत्रिक तरीके से मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा छीन लिया। हमारी मांग है कि राज्य का दर्जा बहाल करने के साथ साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नौकरी व भूमि के अधिकार स्थानीय लोगों के लिए संरक्षित हों। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ महात्मा गांधी की विचारधारा के ही खिलाफ नहीं है बल्कि गांधी जी के नाम के भी खिलाफ है। गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र का नाम तबदील किया जा रहा है। परिसीमन की प्रक्रिया पक्षपात पूर्ण है। कांग्रेस पहले ही इसे नकार चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि ऐतिहासिक जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा कम करना गलत फैसला था। हर क्षेत्र में जम्मू कश्मीर के लोग पिस रहे हैं। कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मुलाराम, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।