विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू के छात्रों की हो गई मौज, दिवाली पर लगातार 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल; जानें कब से कब तक मिलेगी छुट्टी

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:47 PM (IST)

Jammu school Puja holidays: जम्मू संभाग के स्कूलों में दिवाली से पहले पूजा अवकाश घोषित किया गया है। सभी सरकारी ...और पढ़ें

जम्मू में दिवाली पर लगातार 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल। (फाइल फोटो)

जम्मू में दिवाली पर लगातार 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू संभाग के स्कूलों में 6 दिन का पूजा अवकाश।

  2. 6 से 11 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल।

  3. शिक्षा निदेशालय जम्मू ने जारी किए अवकाश के आदेश।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के छात्रों के लिए खुशखबरी है। दिवाली पर 6 दिन की छुट्टा का एलान किया गया है। दिवाली से पहले जम्मू संभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों को छह दिन का पूजा अवकाश मिलेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जम्मू संभाग के सभी सरकारी स्कूलों के साथ मान्यता प्राप्त निजी स्कूल भी 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे।

जम्मू संभाग के समर और विंटर जोन के स्कूलों में रहेगा अवकाश

यह अवकाश जम्मू संभाग के समर और विंटर जोन में आने वाले स्कूलों पर लागू होगा। आदेश के दायरे में हायर सेकेंडरी स्तर तक के शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

छुट्टियों के बाद तय शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे स्कूल

इस दौरान स्कूलों में नियमित शिक्षण कार्य नहीं होगा। निर्धारित अवकाश अवधि पूरी होने के बाद स्कूल अपने नियमित शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे।

आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश 

प्रशासन नेसभी संबंधित स्कूल प्रबंधनों को जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- नए सफर की शुरुआत

त्योहारी सीजन में जम्मू आने-जाने वालों को राहत, इन 4 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच; आसानी से मिलेगी कन्फर्म बर्थ


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।