जम्मू में सार्वजनिक स्थान पर नशा करके लोगों को कर रहा था परेशान, कोर्ट ने कारावास देने की बजाय दी ऐसी सजा
जम्मू में सिद्धड़ा पुलिस ने अश्वनी कुमार को सार्वजनिक स्थान पर नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। नए भारतीय न्याय संहिता के तहत अदालत ने उसे जेल की सजा के बजाय कोल कंडोली मंदिर में सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया है। यह फैसला समाज में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और न्याय प्रक्रिया को दर्शाता है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। नए भारतीय न्याय संहिता के तहत सिद्धड़ा पुलिस ने अश्वनी कुमार, निवासी पीर बाबा सिद्धड़ा हाउसिंग कॉलोनी, को सार्वजनिक स्थान पर नशा करने और अव्यवस्था फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया है।
यह घटना पिछले शुक्रवार को हुई, जब आरोपी नशे की हालत में पुलिस पोस्ट सिद्धड़ा के क्षेत्र में पाया गया और सार्वजनिक शांति को भंग कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कारावास की सजा देने के बजाय 07 से 10 सितंबर तक कोल कंडोली मंदिर, नगरोटा में सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया। यह निर्णय न केवल न्याय की प्रक्रिया को दर्शाता है, बल्कि समाज में सुधार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।