Jammu : बड़ी-ब्राह्मणा में राशन डिपो संचालक के खिलाफ लोगों का फूटा किया प्रदर्शन
मंगलवार को बाड़ी ब्राह्मणा के लोगों ने निजी राशन डिपो संचालक की मनमानी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इसमें वार्ड पार्षद पवन बख्शी तरसेम लाल रामजी शर्मा पूर्व कैप्टन बचन लाल शक्ति देवी पुष्पा देवी कमला देवी गोकुल चंद शाम सिंह आदि भी शामिल रहे।

रामगढ़, संवाद सहयोगी : कस्बे बड़ी-ब्राह्मणा स्थित राशन डिपो संचालक के खिलाफ स्थानीय वार्डों के लोगों ने प्रदर्शन कर सरकारी सेवाओं का स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए। लगातार दो साल से जारी काेरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने हर गरीब परिवार को एक महीने का राशन निश्शुल्क व एक महीने का आधा राशन सरकारी राशन कार्ड आधार पर उपलब्ध करवाने की घोषणाएं की हैं, लेकिन बड़ी-ब्राह्मणा में जो राशन डिपो था, वह भारती के नाम पर पंजीकृत था। उसकी शादी हुए करीब दो साल हो गए। मगर अब उसके मायके वाले डिपो चला रहे हैं। यह फजीवाड़ा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की तरफ से हर महीने आधा राशन निश्शुल्क और आधा राशन कार्ड दर के हिसाब से मिलना चहिए। उसमें भी दो साल से गड़बड़ी चल रही है। सरकार ने कोरोना काल में जो जरूरतमंद परिवारों को निश्शुल्क राशन की सुविधा उपलब्ध करवाई है, उसका बड़ी-ब्राह्मणा वार्ड नंबर चार बिश्नाह रोड स्थित डिपो पर लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। यहां तक कि मौजूदा समय में जब लोगों को केंद्रीय जनहित योजनाओं के लाभार्थी होने का जानकारी मिला तब भी इस राशन डीलर ने किसी की नहीं सुनी और मनमानी जारी रखी।
मंगलवार को बाड़ी ब्राह्मणा के लोगों ने निजी राशन डिपो संचालक की मनमानी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इसमें वार्ड पार्षद पवन बख्शी, तरसेम लाल, रामजी शर्मा, पूर्व कैप्टन बचन लाल, शक्ति देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, गोकुल चंद, शाम सिंह आदि भी शामिल रहे। प्रदर्शन करने वालों ने स्थानीय राशन डिपो संचालक की मनमानी के जमकर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि अगर लड़की के नाम पर राशन डिपो था और उसकी शादी हो गई तो इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को क्यों नहीं है। उसकी जगह नया डीलर तैनात करना चाहिए। इस संदर्भ में टीएसओ बड़ी-ब्राह्मणा ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।