विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Narender Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने फिरन पहन किया संबोधित, कश्‍मीर के किसान ने दिया था गिफ्ट

By lokesh.mishraEdited By:
Published: Sun, 27 Dec 2020 04:00 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 07:16 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह फिरन गत वर्ष कश्मीर के एक किसान ने तोहफे में दिया था। प्रधानमंत्री इसे जम्मू ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों से संवाद के दौरान कश्मीरी फिरन पहन रखा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों से संवाद के दौरान कश्मीरी फिरन पहन रखा था।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, वहां की वेशभूषा, संस्कृति और भाषा का पूरा ध्यान रखते हैं। शनिवार को जब प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से वर्चुअल मोड से जम्मू कश्मीर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 'सेहतÓ का उद्घाटन किया तो उन्होंने यहां की पारंपरिक कश्मीरी वेशभूषा का पूरा ध्यान रखा। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी फिरन पहन रखा था। कश्मीर के लोग सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए फिरन पहनते हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो फिरन पहना था, वह उन्हें गत वर्ष कश्मीर में एक किसान ने तोहफे में दिया था। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष जम्मू कश्मीर के दौरे के दौरान इस फिरन को पहनने की योजना बनाई थी, लेकिन कोविड-19 के कारण वह यहां नहीं आ पाए।

उन्होंने शनिवार को जब जम्मू-कश्मीर के लिए सेहत योजना का उदघाटन किया तो उन्होंने विशेष उपहार फिरन पहनने का अवसर नहीं गंवाया। प्रधानमंत्री की यह वेशभूषा कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रही। इससे पहले विजयपुर रैली में डोगरी पगड़ी पहनकर सभा में आए थे।

सब पर बनी रहे माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ की कृपा :

प्रधानमंत्री जब भी जम्मू कश्मीर आए हैं, वह अपने भाषण को डोगरी और कश्मीरी में पढ़ते देखे गए हैं। पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी जम्मू के विजयपुर में एक चुनावी सभा में मोदी ने बावे वाली माता को नमन करने के साथ और डोगरा वीरों की गाथा का डोगरी में उच्चारण किया था, जिसे जम्मू के लोगों ने खूब पसंद किया था। शनिवार को भी अपने भाषण का अंत पीएम ने माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ का जिक्र करते हुए किया। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ की कृपा हम सब पर बनी रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।