विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर, 14 और 16 नवंबर को इन इलाकों में 8 घंटे तक गुल रहेगी बिजली; समय रहते निपटा लें काम

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:37 PM (IST)

Jammu Power Cut: जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने 14 और 16 नवंबर 2026 को जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में बिजली कटौती की घोषणा की है।

जम्मू संभाग में 14 और 16 नवंबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित। (फाइल फोटो)

जम्मू संभाग में 14 और 16 नवंबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. JPDCL ने 14 और 16 नवंबर को बिजली कटौती की घोषणा की।

  2. मरम्मत और रखरखाव कार्यों के कारण आपूर्ति प्रभावित होगी।

  3. जम्मू, गांधी नगर, राजौरी के कई इलाके प्रभावित होंगे।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर है। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और रखरखाव कार्यों के चलते जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में 14 और 16 नवंबर 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

शनिवार 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक जेडीए, गांधी नगर और आसपास के क्षेत्रों में कटौती की जाएगी।

वहीं इसी दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय और नारायणा अस्पताल में बिजली बंद रहेगी।

रामनगर, मजौरी समेत कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी

इसके अतिरिक्त 14 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक डेयरी फार्म, सैन्य प्रतिष्ठान, पाथी, रामनगर, चौकी, मजौरी और बसंतगढ़ के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

16 नवंबर को मानसर से मजालता तक 6:30 घंटे बिजली कटौती

वहीं सोमवार 16 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक मानवल, मानसर, बट्टल, मजालता, धेम्मा, खून, एमईएस, पीएचई और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा राजौरी के थन्नामंडी, ऐट्टी, फतेहपुर, साज, भटियां, प्लांगर, बदाकन्ना, बेह्रोत, अजमताबाद, मंगोटा, शाहदरा शरीफ और बंघाई व आसपास के इलाकों में 14 और 16 नवंबर दोनों दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

यह भी पढ़ें...

Weather Update: गुलमर्ग-सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी, श्रीनगर में झमाझम बारिश; जम्मू-कश्मीर में मौसम का ताजा अपडेट

जम्मू-श्रीनगर हाईवे दोनों तरफ से खुला, बर्फबारी के चलते मुगल रोड समेत 3 बड़ी सड़कें बंद; सफर से पहले जानें अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।