Weather Update: गुलमर्ग-सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी, श्रीनगर में झमाझम बारिश; जम्मू-कश्मीर में मौसम का ताजा अपडेट
Jammu-Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जिससे ...और पढ़ें

गुलमर्ग की अफरावत पीक पर पर्यटक ताजी बर्फबारी का आनंद लेते हुए। (फोटो- जागरण/साहिल मीर)
HighLights
जम्मू-कश्मीर में मध्यम बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी हुई।
गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित कई पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फ गिरी।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, अन्य प्रमुख मार्ग अभी बंद।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में रात भर मध्यम से भारी बारिश हुई, जबकि घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है। गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर भी रात के दौरान ताजा बर्फबारी हुई।
गुरेज और कुपवाड़ा के ऊपरी इलाकों के साथ-साथ जोजिला दर्रे और दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुगल रोड पर भी बर्फबारी की खबर है।
बंद सड़कों को खोलने के लिए बर्फ हटाने में जुटी टीमें
अधिकारियों ने बताया कि यातायात बहाल करने के लिए कई अहम सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। घाटी के मैदानी इलाकों में, जिसमें जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर भी शामिल है, मध्यम से भारी बारिश हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।
बारामूला में सबसे ज्यादा 49.5 मिमी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बारामूला में 49.5 मिमी, गुलमर्ग में 40.6 मिमी और कुपवाड़ा में 37.3 मिमी में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई।
कश्मीर में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
विभाग ने बताया कि मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है, लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 15 से 21 नवंबर के बीच मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोनों तरफ से चलेंगे वाहन
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर शुक्रवार, 13 नवंबर को दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर हल्के वाहनों, निजी कारों और सामान ढोने वाले भारी वाहनों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। सेना और अन्य सुरक्षा बलों के काफिले भी हाईवे से आ-जा सकेंगे।
हालांकि, उन्हें रवाना होने से पहले रामबन स्थित ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (TCU) से सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। वहीं, लगातार बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड अभी भी बंद हैं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के माध्यम से)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।