Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में बार-बार हो रही बारिश से सहमे लोग, आज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे मेघ

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:38 AM (IST)

    जम्मू में पिछले सप्ताह आई बाढ़ के बाद लगातार हो रही बारिश से लोग डरे हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी दी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। श्रीनगर में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में आज भी तेज हवा के साथ वर्षा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। पिछले सप्ताह का विनाशकारी बाढ़, बादल फटने की घटनाएं, बार-बार हो रही वर्षा बाढ़ प्रभावितों को तो डरा ही रही है। दूसरे सभी लोग भी आसमान में बादल छाते ही कलेजा मुंह को आने लगता है।

    कहीं न कही हर किसी के दिल में एक डर बना हुआ है। रविवार सुबह भी अचानक वर्षा शुरू हो गई और काफी देर जारी बौछार से गलियों नालियों में पानी भरा खासकर निचले क्षेत्रों भी पानी जमा होने लगा था, लेकिन जल्द ही वर्षा थम गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कल भी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना भी है। 9 से 12 सितंबर तक केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है।

    13 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश का नया दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन व पत्थर गिरने की संभावना जताई है। लोगों को नालों और नदी किनारों से दूर रहने को कहा गया है। जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में 25 मीमी वर्षा दर्ज की गई।

    राजौरी में 12 मिमी, कठुआ में 7 मिमी, रियासी में 8 मिमी और अनंतनाग में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बाकी सभी स्टेशनों पर वर्षा 5 मिमी से कम रही। बनिहाल में 2.5 मिमी, बटोत में 1.2 मिमी और भद्रवाह में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। कटड़ा में भी 1.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते जम्मू, राजौरी, कठुआ और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

    वहीं, दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। रविवार को तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    कश्मीर घाटी के पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और गुलमर्ग में 15.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से काफी नीचे रहा। इन क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई। कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

    comedy show banner
    comedy show banner