विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: आतंकी तबरीक हुसैन का खुलासा, पाकिस्तानी सेना के कर्नल युनूस ने आत्मघाती मिशन पर भेजा

By Vikas AbrolEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2022 08:49 PM (IST)

तीन दिन पहले राजौरी के झंगड़ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे आतंकी तबरीक हुसैन ने खुलासा किया ...और पढ़ें

तीन दिन पहले राजौरी के झंगड़ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते समय पकड़ गया आतंकी तबरीक हुसैन।
तीन दिन पहले राजौरी के झंगड़ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते समय पकड़ गया आतंकी तबरीक हुसैन।

जम्मू, जेएनएन। तीन दिन पहले राजौरी के झंगड़ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते समय पकड़ गए आतंकी तबरीक हुसैन ने खुलासा किया कि मैं 4-5 अन्य लोगों के साथ पाकिस्तानी सेना के कर्नल युनूस द्वारा भेजे गए एक आत्मघाती मिशन पर यहां आया था। उन्होंने मुझे भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए 30 हजार रुपये दिए थे। इसके लिए बाकायदा से पाकिस्तानी सेनी की ओर भारतीय सेना की करीब दो चौकियों की रेकी भी हुई थी।

सैन्य अस्पताल में भर्ती आतंकी तबरीक ने भारतीय सेना के अधिकारियों को आतंकी घुसपैठ और बैट टीम के हमले की भी जानकारी दी है। यहां यह बता दें कि तबरीक को सेना ने गत 21 अगस्त को घुसपैठ करते समय राजौरी के झंगड़ सेक्टर में पकड़ा था। आतंकी ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) एक साथ तीन से चार जगहों पर हमला कर सकती है। यह सभी हमले राजौरी जिले के केरी सब सेक्टर से लेकर नौशहरा के बीच होने की संभावना है। तबरीक के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने इसके लिए भारतीय सेना की दो चौकियों की भी रेकी कर ली है।

संघर्ष विराम की आड़ में पाक सेना काफी संख्या में आतंकियों को एलओसी के करीब ले आई है। यह इसलिए कि कुछ ही समय में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा और अधिकतर क्षेत्र बर्फ से ढक जाएंगे। इससे पहले आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मौजूदा समय में एलओसी पर 250 से 300 आतंकी जमा हैं और सभी पाक सेना के शिविरों में रह रहे हैं।

राजौरी जिले में नौशहरा, झंगड़ व लाम में लगातार घुसपैठ के प्रयास होते आए हैं और कई बार इन क्षेत्रों से गुलाम कश्मीर के नागरिक भी पकड़े गए हैं। इन सेक्टरों के सामने पाक सेना ने अपने विशेष कमांडो तैनात कर रखे हैं। इसके साथ काफी संख्या में आतंकी भी मौजूद है। पुलवामा हमले के बाद जैसे ही भारतीय सेना ने गुलाम जम्मू कश्मीर में चल रहे आतंकी शिविरों में हवाई हमले किए थे तो उसके बाद पाक सेना के लडाकू विमानों के साथ मुकाबला करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन का मिग 21 लडाकू भी इसी क्षेत्र में क्रैश हुआ था।