Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan Violate Ceasefire: पाकिस्तान ने कुपवाड़ा-हीरानगर में किया सीजफायर का उल्लंघन, 5 लोग घायल-कई घरों को पहुंची क्षति

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 31 Dec 2020 02:10 PM (IST)

    Pakistan Violate Ceasefire सैन्य अधिकारियों ने बताया कि टंगडार और करनाह के उस पर पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के लॉचिंग पैड बनाए हुए हैं। अकारण गोलीबारी आतंकियों की घुसपैठ के लिए करवाई जाती है।उन्होंने कहा कि सेना पहले से ही हाई अलर्ट पर है।

    Hero Image
    बीएसएफ जवानों ने सीमांत इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था।

    श्रीनगर, जेएनएन। भारतीय सेना से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी यह सब जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए कर रहे हैं। आतंकवादियों की घुसपैठ के इरादे से नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की जा रही इस गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुंहताेड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने जिला कुपवाड़ा और जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर में देर रात को गोलाबारी की। कुपवाड़ा में इस गोलाबारी के दौरान जहां पांच लोग घायल हुए वहीं कई मकानों व मस्जिद को क्षति पहुंची। हीरानगर में जान को तो कोई नुकसान नहीं हुआ परंतु गोलीबारी के कारण मकानों को नुकसान अवश्य पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी काफी क्षति पहुंची है। गोलीबारी का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला कुपवाड़ा जिले के टंगधार और करनाह नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले तो सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू की परंतु जब भारतीय जवानों ने भी जवाब में गोलीबारी शुरू की तो पाक सेना ने मोर्टार दागना शुरू कर दिए।

    अकारण गोलाबारी और रिहायशी इलाकों पर दागे गए मोर्टार की चपेट में आकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान इलाके में स्थित एक मस्जिद और अन्य कई मकानों को क्षतिग्रस्त भी पहुंची है। वहीं सैन्य अधिकारियों ने बताया कि टंगडार और करनाह के उस पर पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के लॉचिंग पैड बनाए हुए हैं। अकारण गोलीबारी आतंकियों की घुसपैठ के लिए करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि सेना पहले से ही हाई अलर्ट पर है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारी बर्फबारी के बीच भी जवान मुस्तैदी से तैनात है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

    वहीं देर रात हीरानगर में हुई गोलीबारी में जान का तो कोई नुकसान नहीं हुआ है परंतु कई मकानों को क्षति पहुंची है। रातभर हुई गोलीबारी की वजह से सीमांत लोगों में दहशत का माहौल है। इस गोलीबारी की आड़ में आतंकवादियों की घुसपैठ तो नहीं हुई है, इसे सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ जवानों ने सीमांत इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था।