विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LoC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय जवानों पर की गोलीबारी; मिला मुंहतोड़ जवाब

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Fri, 25 Apr 2025 07:34 AM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के ...और पढ़ें

Jammu News: जम्मू-कश्मीर: LoC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत (जागरण फोटो)
Jammu News: जम्मू-कश्मीर: LoC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत (जागरण फोटो)

HighLights

  1. LoC पर मौजूद कई चौकियों पर की गोलीबारी
  2. भारतीय सैनिकों ने पाक को तुरंत दिया करारा जवाब
  3. बांदीपोरा में भी जारी है सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर

एएनआई, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के कुछ हिस्सों पर शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, बॉर्डर पर जवानों ने पॉजिशन ले ली है और पाक सैनिकों की हर हरकत पर नजर गढ़ाए हुए हैं। 

सैन्य सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

बांदीपोरा में एनकाउंटर जारी

उधर, कश्मीर संभाग के बांदीपोरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सैन्य अधिकारियों ने इस बाबत बताया कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।