Move to Jagran APP

जम्मू के अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी, मरम्मत कार्य कर रहे सीमा प्रहरियों पर चलाई गोलियां

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी के बाद सीमा सुरक्षाबल क्षेत्र में कड़ी चाैकसी बरत रही है। बुधवार को सीमा सुरक्षाबल के वरिष्ठ अधिकारियों ने अरिनया में आईबी का दौरा पर पाकिस्तान की गोलीबारी से उपजे हालात का जायजा लिया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 11:51 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 02:39 PM (IST)
जम्मू के अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी, मरम्मत कार्य कर रहे सीमा प्रहरियों पर चलाई गोलियां
पाकिस्तान सांबा सेक्टर में आतंकवाद को शह देने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: नियंत्रण रेखा पर शांति बनाने वाला पाकिस्तान जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात खराब करने के लिए लगातार शरारतें कर रहा है। बुधवार को पाकिस्तान ने जम्मू जिले के बिश्नाह के अरनिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

loksabha election banner

पाकिस्तान के चिनाब रेंजर्स के जवानों ने बुधवार सुबह बिक्रम पोस्ट के पास अपने इलाके में मरम्मत कार्य कर रहे सीमा प्रहरियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। कुछ गोलियां मरम्मत कार्य कर रही जेसीबी को लगी। इस गोलीबारी में एक सीमा प्रहरी के घायल होने की सूचना की सीमा सुरक्षाबल द्वारा पुष्टि नही की गई है। सीमा सुरक्षाबल की ओर से इस गोलीबारी का कड़ा जवाब देने के बाद सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई।

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी के बाद सीमा सुरक्षाबल क्षेत्र में कड़ी चाैकसी बरत रही है। बुधवार को सीमा सुरक्षाबल के वरिष्ठ अधिकारियों ने अरिनया में आईबी का दौरा पर पाकिस्तान की गोलीबारी से उपजे हालात का जायजा लिया।

पाकिस्तान जम्मू में संघर्ष विराम के समझौते का पालन नही कर रहा है। ऐसे में सीमा पार से शरारतें लगातार जारी हैं। पाकिस्तान ने मई महीने के पहले सप्ताह में सांबा जिले के रामगढ़ में पेट्राेलिंग कर रहे सीमा सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी की थी। वहीं जवानों ने 19 मई को सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम बना दिया। सीमा प्रहरियों की गोलीबारी में घायल घुसपैठिए की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पाकिस्तान सांबा सेक्टर में आतंकवाद को शह देने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है। ऐसे हालात में इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय में घुसपैठ की तीन कोशिशें नाकाम हो चुकी है। गत माह सतर्क सीमा प्रहरी सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रेगाल इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फेंके गए हथियार बरामद किए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.