विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: अब कारगिल में भी होगा सिविल सर्विस परीक्षा केंद्र, UPSC से मिली मंजूरी; लद्दाख के उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Mon, 12 Feb 2024 10:48 AM (IST)

Jammu News लद्दाख के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। ...और पढ़ें

Jammu News अब कारगिल में भी होगा सिविल सर्विस परीक्षा केंद्र। फाइल फोटो
Jammu News अब कारगिल में भी होगा सिविल सर्विस परीक्षा केंद्र। फाइल फोटो

HighLights

  1. इन परीक्षाओं के लिए भी लेह और कारगिल में बनेंगे केंद्र।
  2. प्रारंभिक परीक्षा में 480 उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद।
  3. इस साल जेईई, निफ्ट, यूजीसी नेट और सेट की होंगी परीक्षाएं।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। Civil Services Examination Center in Kargil यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए लद्दाख के कारगिल में परीक्षा केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। कमीशन की सिविल सर्विस परीक्षा प्रारंभिक के लिए कारगिल में परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे लद्दाख के उम्मीदवारों को परीक्षा देने में आसानी होगी और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

इन परीक्षाओं के लिए भी  लेह और कारगिल में बनेंगे केंद्र

यूपीएससी की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा जिसमें भारतीय वन सेवा प्रारंभिक, नेशनल डिफेंस एकेडमी, नेवल अकादमी और संयुक्त डिफेंस सर्विस की परीक्षाएं भी के लिए भी लेह और कारगिल में केंद्र बनेंगे। कमीशन ने इसकी सूचना लद्दाख प्रशासन को दे दी है।

प्रारंभिक परीक्षा में 480 उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद

यूपीएससी सेंट्रल आर्म्डपुलिस फोर्स के लिए लेह व कारगिल में परीक्षा भी करेगा। यूपीएससी के अनुसार सिविल सर्विस परीक्षा प्रारंभिक में लेह में 480 उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है। प्रदेश प्रशासन के उच्च शिक्षा विभाग ने यूपीएससी और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास उठाया था।

यह भी पढ़ें: J&K Economy: विकास पथ पर जम्मू कश्मीर... पांच साल में डेढ़ गुना हुई GDP, साल 2024-25 का अंतरिम बजट 228 करोड़ अधिक बड़ा

इस साल जेईई, निफ्ट, यूजीसी नेट और सेट की होंगी परीक्षाएं

लद्दाख प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी हासिल की है। सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा लद्दाख के लेह में 2021 से शुरु हो रही है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करवाती है, साल 2023 में पहली बार लेह और कारगिल में किया गया था। अब जेईई, निफ्ट, यूजीसी नेट और सेट की परीक्षाएं लेह और कारगिल केंद्रों में इस साल से करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Jammu: सुरक्षा को देखते सरकार ने खोला खजाना, बनेंगी 42 नई बॉर्डर पुलिस चौकियां; LG सिन्हा ने आतंकवाद पर कही ये बड़ी बात