Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JK News: NH-44 जल्द होगा बहाल, एलजी मनोज सिन्हा ने बहाली कार्यों का किया निरीक्षण

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 04:02 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने उधमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) के क्षतिग्रस्त हिस्से की बहाली कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और राजमार्ग पर यातायात शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। एलजी मनोज सिन्हा ने बहाली कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और समय पर कार्य पूरा करने का आग्रह किया।

    Hero Image
    एलजी मनोज सिन्हा ने बहाली कार्यों का किया निरीक्षण। फोटो जागऱण

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने मंगलवार को उधमपुर के थर्ड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) के गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हिस्से पर जारी बहाली कार्यों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बहाली कार्य में तेजी लाई जाए और इस महत्वपूर्ण राजमार्ग पर शीघ्र यातायात बहाल सुनिश्चित किया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें