नवरात्र में जा रहे हैं वैष्णो देवी? घर बैठे ऐसे करें यात्रा पर्ची का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, RFID कार्ड क्यों है जरूरी
नवरात्र में वैष्णो देवी यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहां ...और पढ़ें
-1791695395957_m.webp)
फोटो क्रेडिट- AI
HighLights
वैष्णो देवी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है
ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं पंजीकरण
यात्रा पर्ची और RFID कार्ड का महत्व समझें
डिजिटल डेस्क, जम्मू। 11 अक्टूबर 2026 से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इस दौरान माता के भक्तों का तांता वैष्णो देवी में लगता है। आप भी अपने परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ नवरात्र के पावन दिनों में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा पर निकलने से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जान लेना जरूरी है।
अगर आप पहली बार वैष्णो देवी जा रहे हैं तो आज की खबर आपके लिए ही है। दरअसल, माता के दर्शन के लिए कटरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा पर्ची यानी RFID आधारित यात्रा पंजीकरण कराना होता है।
जो लोग पहली बार जाते हैं उन्हें इस बारे में पता नहीं होता है और वहां जाकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसके अलावा कटरा पहुंचने के बाद ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प भी उपलब्ध है। तो चलिए इस बारे में जान लेते हैं कि वैष्णो देवी यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और यात्रा पर्ची प्राप्त करने का क्या तरीका है।
वैष्णो देवी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी?
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा पंजीकरण एक अहम प्रक्रिया है। यात्रा पर्ची या RFID यात्रा कार्ड के जरिए श्रद्धालुओं के यात्रा संबंधी विवरण दर्ज किए जाते हैं। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले श्राइन बोर्ड के मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीकरण जरूर कराएं।
नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले से समझ लेना आपके लिए सुविधाजनक हो सकता है।
घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें वैष्णो देवी यात्रा पर्ची का रजिस्ट्रेशन?
अगर आप कटरा पहुंचने के बाद पंजीकरण के लिए लगने वाली कतारों से बचना चाहते हैं, तो यात्रा से पहले ऑनलाइन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं।
1. सबसे पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. 'न्यू डिवोटी रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और बेसिक जानकारी दर्ज करें।
3. प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
4. 'यात्रा पर्ची' विकल्प पर क्लिक करके यात्रियों के नाम, उम्र और पहचान पत्र की जानकारी भरें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद यात्रा पर्ची का प्रिंट आउट निकाल लें। कटरा पहुंचने पर इसी पर्ची के आधार पर मुख्य RFID कार्ड प्राप्त होता है।
कटरा पहुंचकर ऑफलाइन कैसे बनवाएं यात्रा पर्ची?
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाने वाले श्रद्धालु कटरा में उपलब्ध अधिकृत यात्रा पंजीकरण केंद्रों से जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए प्वाइंट्स को अच्छे से समझ लें।
1. कटरा पहुंचने पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या निहारिका कॉम्प्लेक्स स्थित यात्रा पंजीकरण काउंटर पर जाएं।
2. वहां आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र दिखाकर फॉर्म भरें।
3. काउंटर पर फोटो कैप्चर कराने के बाद तुरंत RFID यात्रा पर्ची मिल जाती है।
यात्रा पर्ची और RFID कार्ड में क्या अंतर है?
यात्रा पर्ची: वैष्णो देवी यात्रा के लिए पंजीकरण का प्रमाण होती है।
RFID कार्ड: श्रद्धालुओं की पहचान और यात्रा पंजीकरण के सत्यापन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
दोनों का उद्देश्य यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है।
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र में पहली बार जा रहे हैं दिल्ली से वैष्णो देवी? नोट कर लें सबसे आसान रूट
