शारदीय नवरात्र में पहली बार जा रहे हैं दिल्ली से वैष्णो देवी? नोट कर लें सबसे आसान रूट
शारदीय नवरात्र 2026 में पहली बार वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली से कटरा पहुंचने के आसान तरीकों ...और पढ़ें
-1791615545594_m.webp)
ट्रेन, बस और हवाई सफर की पूरी जानकारी एक क्लिक में।
HighLights
दिल्ली से वैष्णो देवी यात्रा के आसान तरीके जानें
ट्रेन, सड़क और हवाई मार्ग से कटरा पहुंचें
शारदीय नवरात्र 2026 के लिए विशेष यात्रा गाइड
डिजिटल डेस्क, ऊधमपुर नगर। 11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इनका समापन 19 अक्टूबर को होगा। 20 अक्टूबर को विजय दशमी मनाई जाएगी और रावण दहन किया जाएगा। नवरात्र के दौरान श्रद्धालूओं का जत्था माता रानी के दर्शन के लिए वैष्णो देवी जाते हैं।
जो लोग जाते रहते हैं उनके लिए तो कोई दिक्कत की बात नहीं है लेकिन जो लोग पहली बार माता के दरबार जाने की योजना बना रहे हैं उनके लिए आज का आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज हम आपको डिटेल में बताएंगे कि दिल्ली से कटरा तक आप कैसे रोड मार्ग से और हवाई मार्ग से और रेल से कटरा कैसे जा सकते हैं।
ट्रेन से दिल्ली से कटरा पहुंचना सबसे आसान ऑप्शन है
अगर आप आरामदायक सफर करना चाहते हैं, तो ट्रेन से अच्छा ऑप्शन आपके लिए कोई नहीं है। दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। इनमें वंदे भारत समेत अलग-अलग ट्रेनों के विकल्प मिल सकते हैं।
हालांकि, नवरात्र के दौरान ट्रेनों की उपलब्धता और समय-सारणी बदल सकती है, इसलिए टिकट बुक करने से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।
सड़क मार्ग से दिल्ली से कटरा कैसे जाएं?
अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो सड़क मार्ग भी सुविधाजनक विकल्प हो सकता है। दिल्ली से कटरा की दूरी करीब 650 किलोमीटर के आसपास है।
कार या बस से सफर करते हुए रास्ते में पंजाब और जम्मू क्षेत्र के कई शहरों से होकर गुजरना पड़ता है। यात्रा का वास्तविक समय ट्रैफिक, मौसम और रास्ते की स्थिति पर निर्भर करेगा।
हवाई मार्ग से कटरा कैसे जाएं?
अब बात कर लेते हैं हवाई मार्ग की तो बता दें कि ये आसान ऑप्शन तो बिल्कुल नहीं है। दरअसल, कटरा का अपना कमर्शियल एयरपोर्ट नहीं है। ऐसे में आपको जम्मू एयरपोर्ट तक जाना होगा और वहां से कटरा 50 किलोमीटर आगे है।
फिर आप वहां से टैक्सी या बस के जरिए वहां पहुंच सकते हैं। वहां पहुंचकर आप पैदल यात्रा नहीं करना चाहते तो माते के भवन तक के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है। जिसके लिए आपको टिकट लेना होगा और जोर से बोलो जय माता की जैसे जयकारों के साथ करें माता के दर्शन।
