विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैष्णो देवी यात्रा के दौरान क्यों काम नहीं करती बाहरी राज्यों की प्रीपेड सिम? पढ़िए क्या है कारण

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:11 PM (IST)

वैष्णो देवी यात्रा में बाहरी राज्यों की प्रीपेड सिम सुरक्षा कारणों से काम नहीं करती है। यात्री पोस्टपेड सिम का उपयोग कर सकते हैं।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. बाहरी राज्यों की प्रीपेड सिम जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित हैं

  2. सुरक्षा कारणों से 2009 से यह प्रतिबंध लागू है

  3. पोस्टपेड सिम या स्थानीय ई-सिम का उपयोग करें

डिजिटल डेस्क, जम्मू-कश्मीर। दिल्ली से गीता नैनवाल अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचती हैं। जैसे ही वो लखनपुर बॉर्डर पार करती हैं उनकी प्रीपेड सिम बंद हो जाती है। न वो किसी से संपर्क कर पाती हैं और न ही कोई उनसे, ऐसे में अन्य परिवार वालों का चिंता करना स्वाभाविक है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों बंद हो गई प्रीडेड सिम?

अगर आप भी कश्मीर की सुंदर वादियों की सैर करने या मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए योजना बना रहे हैं तो आप प्लान बनाने से पहले जान लें कि वहां आपको कौन सी सिम ले जानी होगी? आप ये भी जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान या फिर जम्मू-कश्मीर में क्यों बंद है प्रीपेड सिम? इसका जवाब हमारी खबर में ही है, तो आप पूरी खबर को जरूर पढ़ें और जानें वो खास कारण।

जम्मू-कश्मीर में कौन-सी सिम काम करती है?

जम्मू-कश्मीर में आपकी पोस्टपेड सिम (Postpaid SIM) बहुत अच्छे से काम करती है। अगर आपके पास पोस्टपेड नंबर है तो चिंता की कोई बात नहीं है। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपका बिल भरा गया हो। साथ ही ये भी जान लें कि वहां पर बीएसएनएल (BSNL), एयरटेल (Airtel) का नंबर अच्छे से काम करता है।

पोस्टपेड नंबर नहीं है तो क्या करे?

अब सवाल ये उठता है कि आपके पास पोस्टपेड नंबर नहीं है तो आप क्या करें? ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस आपको करना ये है कि वहां पहुंचकर ई-सिम अप्लाई करें।

इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, वोटर आई-कार्ड देना होगा और आपकी एक फोटो खिचेगी और मिनटों में मिल जाएगी आपको ई-सिम। ये ई-सिम आपके रिचार्ज की प्लान वैधता पर निर्भर करती है। आमतौर पर ये सिम 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन या 1 साल तक काम करती है।

जम्मू-कश्मीर में क्यों काम नहीं करती प्रीपेड सिम?

आपने ये तो जान लिया कि जम्मू-कश्मीर में प्रीपेड सिम काम नहीं करती है। लेकिन इसके पीछे की वजह जानने के लिए भी तो मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर एक संवेदनशील क्षेत्र है जहां आतंकी हमले घटित होते रहते हैं।

ऐसे में प्रीपेड सिम को खरीदना और उसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर साल 2009 से जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों की प्रीपेड सिम प्रतिबंधित हैं।

 

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! बैटरी कार मार्ग पर मिट्टी धंसने से यात्रा प्रभावित