Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार: बढ़िया पर्यावरण को लेकर जम्मू स्मार्ट सिटी ने लहराया परचम, टॉप-3 में बनाई जगह

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 05:59 PM (IST)

    जम्मू की स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ‘ई-मोबिलिटी परियोजना’ ने साल 2022 की पुरस्कार परियोजना को अपने नाम कर लिया है। इस परियोजना में ई-रिक्शा और ई-ऑटो शामल हैं। आगामी 27 सितंबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा ये सम्मानित की जाएगी। जम्मू ने शहरी पर्यावरण परियोजना श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि इस श्रेणी में दूसरा स्थान शिवमोग्गा (कर्नाटक) और पहले पर इंदौर मिला है।

    Hero Image
    जम्मू ने 2022 की ई-मोबिलिटी परियोजना जीती और इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता में जम्मू को पहला स्थान

    जम्मू, पीटीआई। भारत स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतियोगिता में जम्मू और कश्मीर की जम्मू सिटी ने ई-मोबिलिटी परियोजना 2022 पुरस्कार प्रतियोगिता को जीत लिया है। 27 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के इंदौर में केंद्र शासित राज्य को सम्मानित करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहरी पर्यावरण परियोजना में जम्मू को तीसरा स्थान

    इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड प्रतियोगिता केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज मिशन के द्वारा आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता 100 स्मार्ट शहरों में विकास को बढ़ावा देने वाले शहरों, परियोजनाओं और नए विचारों को मान्यता देने के साथ और पुरस्कृत करती है। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहरी पर्यावरण परियोजना श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि इस श्रेणी में पहला स्थान इंदौर को मिला है, वहीं शिवमोग्गा (कर्नाटक) दूसरे स्थान पर है।

    पुरस्कार को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

    स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतियोगिता श्रेणी में जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड 48 शहरों द्वारा लाए गए 75 प्रस्तावों में से विजेता बना है। एक अधिकारी ने पुरस्कार को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा, "यह पुरस्कार जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के शहरी गतिशीलता में नवाचार को बढ़ावा देने और देश भर में हरित, अधिक टिकाऊ शहरी परिदृश्य में योगदान देने के प्रमाण के रूप में आता है।"

    उन्होंने आगे बताया कि ई-मोबिलिटी परियोजना प्रदेश में यातायात की भीड़, प्रदूषण और सीमित परिवहन विकल्पों सहित शहरी चुनौतियों से निपटती है। "ईऑटो और ईरिक्शा उत्सर्जन मुक्त परिवहन के माध्यम हैं, जो कि पर्यावरणीय पर काफी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ये इलेक्ट्रिक वाहन अपनी कम परिचालन लागत के कारण यात्रियों और ड्राइवरों दोनों की पहली पसंद हैं।”

    जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी

    जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने स्थायी शहरी गतिशीलता की दिशा में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पब्लिक साइकिल प्रणाली को जम्मू में हरी झंडी दिखाई। जम्मू स्मार्ट सिटीज लिमिटेड के तहत 100 ई-बसों में ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड-अनुपालक डिजिटल टिकटिंग समाधान’ सिस्टम को भी शुरू करने की तैयारी है।