Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prakashotsav in Jammu: जो बोले सो निहाल से गूंजा जम्मू शहर, गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन निकला

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jan 2021 02:52 PM (IST)

    सिखों के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह की महाराज के प्रकाशोत्सव के उलक्ष्य पर निकले नगर कीर्तन के दौरान पूरा जम्मू शहर जो बोले सो निहाल के नारों से गूंज उठा। सोमवार सुबह दस बजे नगर कीर्तन चांद नगर गुरूद्वारे से निकला।

    Hero Image
    नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की जिसमें गुरु की सजी पालकी भी साथ चल रही थी।

    जम्मू, जागरण संवाददाता :  सिखों के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह की महाराज के प्रकाशोत्सव के उलक्ष्य पर निकले नगर कीर्तन के दौरान पूरा जम्मू शहर जो बोले सो निहाल के नारों से गूंज उठा। सोमवार सुबह दस बजे नगर कीर्तन चांद नगर गुरूद्वारे से निकला जो शाम पांच बजे के करीब नानक नगर गुरुद्वारे में पहुंच कर संपन्न होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की जिसमें गुरु की सजी पालकी भी साथ चल रही थी। नगर कीर्तन में काफी संख्या में सिख संगत शामिल हुई और गुरु पालकी के दर्शनप कर ने खुद को निहाल किया। नगर कीर्तन में रागी जत्थों ने भी शबद कीर्तनों से संगत को निहाल किया। हर बार की तरह इस बार भी नगर कीर्तन के दौरान शहर के सिख नौजवानों की गतका पार्टियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और करतबों, कारनामों से सबको हैरान किया। वहीं नगर कीर्तन में काफी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए जो बाहे गुरू व जो बोले सो निहाल का जयघोष करते हुए लोगोे में जोश भर रहे थे।

    नगर कीर्तन निकालते हुए स्‍वच्‍छता का भी ध्‍यान रखा गया। जहां से कीर्तन निकाला, वहां से संगत सफाई भी करती गई। कचरे को एक तरफ डालते रहे। जगह-जगह पर नगर कीर्तन का स्‍वागत करने के लिए भी लोग जमा हुए। संगत के लिए लंगरों का आयोजन भी पूरे रास्ते में किया गया जिसमें पुलिस के अलावा ट्रांसपोर्ट व व्यापारिक संस्थाओं ने लगाए। चांद नगर से निकल कर नगर कीर्तन डोगरा चौक में सबसे पहले पहुंचा जहां से वह नानक नगर के लिए तवी पुल पार कर आगे बढ़ता गया। शाम पांच बजे नगर कीर्तन नानक नगर गुरुद्वारे पहुंचेगा जहां उसका समापन होगा। इस नगर कीर्तन का आयोजन जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से किया गया जिसमें विभिन्न सिख संगठनों ने भी अपना योगदान दिया।