Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu: जो बोले सो निहाल से गूंज उठा मीरां साहिब कस्बा

    By Edited By:
    Updated: Mon, 25 Jan 2021 07:16 AM (IST)

    सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को सिंबल कैंप में नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन इंदिरा नगर गांव में स्थित गुरुद्वारे में पहुंचा।नगर कीर्तन में रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

    Hero Image
    नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। वे गुरु की सजी पालकी के आगे चल रहे थे।

    मीरां साहिब, संवाद सहयोगी : सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को सिंबल कैंप में नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन इंदिरा नगर गांव में स्थित गुरुद्वारे में पहुंचा।

    सिख नौजवान सभा सिंबल कैंप के सहयोग से निकाले नगर कीर्तन के दौरान मीरां साहिब कस्बा 'जो बोले सो निहाल' के जयकारों से गूंज उठा। रविवार सुबह दस बजे सिंबल कैंप के वार्ड पांच स्थित गुरुद्वारे से महंत मनजीत सिंह की देखरेख में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। वे गुरु की सजी पालकी के आगे चल रहे थे। टाली मोड़ गांव में गुरु की पालकी के आगे चल रहे पंज प्यारों को बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया। नगर कीर्तन का पूरे रास्ते जगह-जगह स्वागत किया गया। लोग गुरु पालकी के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े थे। नगर कीर्तन में रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिख नौजवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब हर बार की तरह इस बार भी सिख नौजवानों की तरफ से किया गया गतके का प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। गतका पार्टी में शामिल अमृतसर से आया पंजाब का पुलिसकर्मी जगजीत सिंह खासतौर पर सबको आकर्षित कर रहा था। उसकी लंबाई 7 फुट 6 इंच थी। उसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। नगर कीर्तन में काफी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। स्वच्छता का भी रखा गया ध्यान नगर कीर्तन निकालते हुए स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया। नगर कीर्तन के दौरान संगत सफाई करती चल रही थी। वे सड़क पर गिरे कचरे को उठाकर डस्टबिन में डालते चल रहे थे। इसलिए नगर कीर्तन के समापन के बाद भी पूरे रास्ते में सड़क पर कहीं कचरा नहीं नजर आया। स्थानीय लोगों ने इसकी तारीफ भी की। उनका कहना था कि यदि इसी तरह लोग स्वच्छता का ध्यान रखें तो कस्बे से गंदगी की समस्या खत्म हो जाए। नगर कीर्तन का स्वागत करने के लिए जगह-जगह लोग जमा हुए थे। सिंबल  मोड़, ¨लक रोड, टाली मोड़, प्रेम नगर, ब्रिज नगर, इंदिरा नगर आदि इलाकों में लोगों ने संगत के लिए खानपान के स्टाल लगाए हुए थे। गांव खारिया में यूथ कांग्रेस के नेता सरदार खुशवंत सिंह , ब्रिज नगर में प्रदेश कांग्रेस सचिव पंडित पवन, सुरेश रैना, कस्बे के मरालियां मोड़ पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट देवराज शर्मा ने खानपान के स्टाल लगाए थे। संगत के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे।