विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: जम्मू में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में केबल कार संचालकों ने फ्री की सवारी, 1500 से ज्यादा लोगों ने उठाया लुत्फ

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 23 Jan 2024 10:53 AM (IST)

Jammu News जम्मू कश्मीर केबल कार कॉरपोरेशन ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सोमवार को मंदिरों ...और पढ़ें

Jammu Kashmir: 1500 से ज्यादा लोगों ने की केबल कार की निश्शुल्क सैर। फाइल फोटो
Jammu Kashmir: 1500 से ज्यादा लोगों ने की केबल कार की निश्शुल्क सैर। फाइल फोटो

HighLights

  1. 1500 से ज्यादा लोगों ने केबल कार की फ्री में सैर की।
  2. छुट्टी वाले दिन संख्या रहती है 500 से अधिक।
  3. पीरखोह से महामाया तक वाली सेक्शन में 14 केबिन।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू कश्मीर केबल कार कारपोरेशन ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सोमवार को मंदिरों के शहर जम्मू में पर्यटकों को बाहु इलाके से महामाया और महामाया से पीरखोह तक केबल कार की निश्शुल्क सैर करवाई। सुबह करीब दस बजे से केबल कार निश्शुल्क सेवा शुरू हो कर दी गई थी और शाम छह बजे तक कार सेवा जारी रही।

1500 से ज्यादा लोगों ने केबल कार की फ्री में सैर की

इस दौरान 1500 से ज्यादा लोगों ने केबल कार की सैर की, जिनसे कोई शुल्क नहीं लिया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश प्रशासन की ओर से सोमवार को दोपहर ढाई बजे तक सरकारी अवकाश रखा गया था। इस कारण सुबह से ही केबल कार की सैर करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

छुट्टी वाले दिन संख्या रहती है 500 से अधिक

पीरखोह व बाहु क्षेत्र स्थित स्टेशन पर सुबह से लोग कतार में खड़े हो गए थे और दिन भर लोगों ने इस निश्शुल्क सैर का मजा लिया। जम्मू को पर्यटन की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाहुफोर्ट केबल कार प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है और आम दिनों में यहां 150 से 250 लोग यहां केबल कार का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं तो वहीं अवकाश के दिन यह संख्या 500 से अधिक रहती है।

यह भी पढ़ें: Srinagar News: बारामूला और कुलगाम में पकड़े गए सात नशा तस्कर, 3600 कैप्सूल और आठ किलो चूरा पोस्त बरामद

देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु व पर्यटक केबल कार की सैर करते हुए ऐतिहासिक पीरखोह मंदिर, बाहुफोर्ट स्थित काली माता के मंदिर व महामाया मंदिर के दर्शन करते हैं। बाहुफोर्ट में म्यूजिक एंड लेजर शो शुरू होने से यहां क्षेत्र एक टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित हुआ है।

जम्मू कश्मीर केबल कार कारपोरेशन की ओर से संचालित यह केबल कार प्रोजेक्ट दो सेक्शन में बंटा है। चालीस करोड़ रुपये की लागत से करीब 1.6 किलोमीटर लंबी केबल कार प्रोजेक्ट में तीन टर्मिनल है। पहला टर्मिनल पीरखोह, दूसरा महामाया मंदिर और तीसरा बाहु इलाके में बना है।

पीरखोह से महामाया तक वाली सेक्शन में 14 केबिन

पर्यटक बाहु इलाके या पीरखोह से केबल कार में बैठकर बावे वाली माता, पीरखोह गुफा, महामाया मंदिर सहित अन्य स्थलों का नजारा ले सकते हैं। पीरखोह से महामाया पार्क तक केबल कार के सफर की दूरी करीब 1137 मीटर तथा महामाया पार्क से बाहुफोर्ट तक केबल कार की लंबाई 453 मीटर है।

पीरखोह से महामाया तक वाली सेक्शन में 14 केबिन है जबकि महामाया से बाहुफोर्ट तक वाली सेक्शन में छह केबिन है और प्रत्येक केबिन में छह लोगों के बैठक की क्षमता है।

यह भी पढ़ें:  Jammu News: मदरसे से लापता हुए दो किशोर, मौलवी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच; 24 घंटे के बाद खबर मिली कि...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।