Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather : रविवार से बुधवार तक बारिश के आसार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी खुला हुआ है

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Sep 2021 11:58 AM (IST)

    शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार इस मानसून में बारिश सामान्य से कम हुई है लेकिन बारिश की डिस्ट्रिब्यूशन अच्छी रही। जिसके चलते फसलों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है। हाल ही में हुई बारिश भी फसलों के लिए अच्छी रही है।

    Hero Image
    साफ मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है।

    जम्मू, जागरण संवाददाता : कमजोर मानसून के बाद सितंबर में लौटते मानसून के बीच बारिश का सिलसिला इस माह के दूसरे सप्ताह से जारी रहने के बाद कुछ दिनों की गर्मी के बाद रविवार से फिर से बारिश का मौसम बनता दिख रहा है। बुधवार तक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। मौसम विभाग अनुसार आज से भी कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल अभी गर्मी का ही आलम है। जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।इस दौरान घाटी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि अधिकांश स्थानों पर यह 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।जम्मू क्षेत्र में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।रविवार तक अधिकतर शुष्क मौसम रहने की संभावना है।जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में सुबह के मौसम में हल्का बदलाव आने लगा है।सुबह के समय कुछ स्थानों पर बौछार की संभावना है।मानसून की वापसी 20 से पहले संभावना नहीं दिख रही।

    शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार इस मानसून में बारिश सामान्य से कम हुई है लेकिन बारिश की डिस्ट्रिब्यूशन अच्छी रही। जिसके चलते फसलों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है। हाल ही में हुई बारिश भी फसलों के लिए अच्छी रही है।रविवार से जो मौसम बनता दिख रहा है। उसका भी किसानों का लाभ होगा। फसलों को अभी भी बारिश की जरूरत है।अगर यह बारिश अच्छी हो जाएगी तो मक्की कटाई तक बारिश की जरूरत नहीं रहेगी। किसान अपना काम समय से समेट सकेंगे। वहीं साफ मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है।

    कहां रहा कितना तापमान

    • जम्मू 34.6 25.6
    • बनिहाल 30.8 14.8
    • बटोत 27.2 17.9
    • कटड़ा 31.7 22.5
    • भद्रवाह 31.6 15.8
    • श्रीनगर 30.5 15.2
    • काजीगुंड 30.2 11.3
    • पहलगाम 25.6 10.8
    • कुपवाड़ा 32.0 12.2
    • कोकरनाग 28.3 11.4
    • गुलमर्ग 22.0 10.0
    • लेह 22.8 7.5
    • कारगिल 27.0 13.0

    तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

    comedy show banner
    comedy show banner