विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: मदरसे से नाबालिग लड़की को झांसा देकर ले गया मौलवी, 5 महीने तक रखा साथ; सांबा पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Nishchint SamyalEdited By: Jagran News Network
Published: Mon, 27 Feb 2023 12:40 PM (IST)

जम्मू पुलिस ने जिस मौलवी को गिरफ्तार किया है वह डोडा जिले के गंदोह में मदरसा चलाता है। जम्मू पुलिस ...और पढ़ें

सांबा में नाबालिग लड़की को झांसा देने और अपहरण करने के आरोप में मौलवी गिरफ्तार
सांबा में नाबालिग लड़की को झांसा देने और अपहरण करने के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सांबा। जम्मू के सांबा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके चक दयाला स्थित मदरसे में पढ़ रही नाबालिग लड़की को झांसा देकर उसी मदरसे के मौलवी ने उसका अपहरण कर लिया। नाबालिग लड़की मदरसे में अरबी की पढ़ाई करने आई थी।

मौलवी का साथी भी गिरफ्तार

अपहरण करने के आरोप में जम्मू पुलिस ने जिस मौलवी को गिरफ्तार किया है, वह डोडा जिले के गंदोह में मदरसा चलाता है। जम्मू पुलिस ने इस मामले में मौलवी के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों अपहरणकर्ताओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मौलवी ने नाबालिग को पांच महीने तक बंदी बनाया

नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस चौकी रख अंब टाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी सोलह वर्षीय लड़की को एक मदरसा के मौलवी ने अगवा कर लिया है। यह मौलवी डोडा जिले के गंदोह इलाके का रहने वाला है। पिछले पांच महीनों से इस मौलवी ने उनकी बेटी का अपहरण कर अपने साथ रखा हुआ था।

मौलवी पर केस दर्ज

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सांबा पुलिस थाने ने मौलवी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। मौलवी पर आईपीसी की धारा 363 के तहत केस दर्ज किया गया है।

मौलवी की रामबन से हुई गिरफ्तारी

प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत लड़की को पुलिस ने छुड़ा लिया है। अपहरणकर्ता मदरसा मौलवी को रामसू, जिला रामबन से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अपहरणकर्ता को उकसाने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अपहरणकर्ताओं की हुई पहचान

गिरफ्तार मदरसा मौलवी की पहचान बिलाल अहमद पुत्र अब्दुल कयूम निवासी गांव बथरी, जिला डोडा के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियाज अहमद पुत्र दिन मोहम्मद निवासी गांव बथरी, जिला डोडा के रूप में हुई है।

पुलिस कर रही जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस नाबालिगों के अपहरण से संबंधित सभी मामलों में ईमानदारी और संवेदनशील तरीके से जांच कर रही है। अपहरणकर्ताओं को कानून के तहत सजा दी जा रही है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।