विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: रियासी में आतंकी की तलाश में 20 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक ढेर

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Tue, 05 Sep 2023 11:03 AM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2023 11:17 AM (IST)

Encounter in Resai जम्मू में जिला रियासी के चसाना से कुछ ही दूरी पर स्थित सोहाब गली टुली में सुरक्षाबलों ...और पढ़ें

रियासी में अभी भी छिपा हुआ है आतंकी, सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन जारी
रियासी में अभी भी छिपा हुआ है आतंकी, सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू, जागरण संवाददाता। Encounter in Resai: जम्मू में जिला रियासी (Resai) के चसाना से कुछ ही दूरी पर स्थित सोहाब गली टुली में सुरक्षाबलों (Security Force) और आतंकियों (Terrorists) के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, वहीं दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। वहीं, अभी भी आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बीते दिन भी क्षेत्र में भारी गोलीबारी हुई थी। छिपे हुए आतंकवादी को ढेर करने के लिए 20 घंटे से अधिक लंबा ऑपरेशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है।

एक आतंकवादी मारा गया

सोमवार को शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जबकि दूसरे आतंकवादी को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दूसरा आतंकी तुली इलाके के गली सोहब गांव में एक घर के अंदर छिपा हुआ था।

सुबह भी हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंकी को ढेर करने रात भर रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। वहीं, सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकी के घर के आसपास घेराबंदी और कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब सुरक्षाबलों ने घर पर धावा बोलने का प्रयास किया तो घटनास्थल से तीव्र गोलीबारी हुई थी। हालांकि, हताहत की कोई खबर नहीं है।

घर में छिपे थे आतंकी

मुठभेड़ सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई थी। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियों ने घर पर धावा बोला। वहां, आतंकवादियों ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को बंदूक की नोक पर शरण ले रखी थी।

इस साल मारे गए 20 आतंकी

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक दूरदराज इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल चार घंटे से अधिक समय तक ट्रैकिंग करने के बाद गांव पहुंचे और आतंकवादियों को घेर लिया। बता दें कि राजौरी के साथ सीमावर्ती पुंछ जिले में इस साल कई मुठभेड़ हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 20 आतंकवादी और 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।