Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यह जम्मू कश्मीर का स्वर्णिम युग है, सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए'- LG मनोज सिन्हा

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 05:26 PM (IST)

    उपराज्यपाल मनोह सिन्हा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों का जी-20 के सफल आयोजन पर धन्यवाद दिया और साथ में मिशन अमृत सरोवर में पंचायतों की अहमियत की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

    Hero Image
    'यह जम्मू कश्मीर का स्वर्णिम युग है, सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए'- LG मनोज सिन्हा

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सामाजिक उत्थान, मानवीय कल्याण और राष्ट्र निर्माण हर व्यक्ति की प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर हमारी सोच में बदलाव आ रहा है और खुशहाली के लिए गंभीरता है और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं तो आधुनिक समाज की प्रगति में कोई नहीं रोक सकता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि यह जम्मू कश्मीर का स्वर्णिम युग है। पूरे समाज को एक सोच के साथ और मिलजुल कर अपने सपनों को अमृत काल में साकार करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवाम की आवाज लोगों के सृजनात्मक विचारों को हकीकत में बदल रही है।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उन तत्वों को अलग-थलग करने की जरूरत है जो जम्मू कश्मीर को पीछे ले जा रहे हैं ताकि समाज की सृजनात्मक ताकत एक ग्रुप की तरह काम करते हुए भारत को विश्व में नई आर्थिक शक्ति बनाने का लक्ष्य हासिल कर सकें। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि इस योग दिवस पर हमें समाज में अपनेपन की समझ की भावना के साथ काम करना चाहिए।

    एलजी मनोह सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का जी-20 के सफल आयोजन पर धन्यवाद दिया और साथ में मिशन अमृत सरोवर में पंचायतों की अहमियत की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए और जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास की तरफ जाते रास्ते में हर बाधा को दूर करना चाहिए।

    'बाबा अमरनाथ यात्रा में हर नागरिक सक्रिय भूमिका निभाए'

    बाबा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर उपराज्यपाल ने कहा कि यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है और हर नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। यह यात्रा मानव कल्याण, समाज के सभी वर्गों के लोगों के उत्थान और विचारों के आदान प्रदान की प्रतीक है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था बेहतर होती है।

    ये भी पढ़ें- Jammu: नेशनल कांफ्रेंस का BJP पर निशाना, 370 हटने के बाद भाजपा के विकास के दावों को कहा सरकारी प्रोपेगेंडा