Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir : समाज में परिवर्तन लाने वाले राष्ट्रीय विकास के असली नायक, प्रशासन-नागरिकों के बीच संबंध मजबूत करें

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 23 May 2022 11:48 AM (IST)

    रचनात्मक समाज कार्य के प्रति समर्पित यह सभी पुरुष और महिलाएं राष्ट्रीय विकास के असली नायक हैं। वे हमारे सामाजिक क्षेत्र की रीढ़ है और सही मायनों में दूसरों को विशेष रूप से युवा पीढ़ी को समाज की निस्वार्थ सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    Hero Image
    उपराज्यपाल ने सभी चेतना हीरो को समाज की भलाई के लिए इसी तरह से काम करने को कहा।

    जम्मू, राज्य ब्यूरो : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिल्ली में सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वालों को चेतना पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया। इनमें कश्मीर के बांडीपोरा की रहने वाली नाजिया हुरा भी शामिल है। उपराज्यपाल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनकी प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ और योग्य चेंजमेकर्स को सम्मानित करना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रचनात्मक समाज कार्य के प्रति समर्पित यह सभी पुरुष और महिलाएं राष्ट्रीय विकास के असली नायक हैं। वे हमारे सामाजिक क्षेत्र की रीढ़ है और सही मायनों में दूसरों को विशेष रूप से युवा पीढ़ी को समाज की निस्वार्थ सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन और नागरिकों के बीच के संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

    उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, जनजातीय लोगों के कल्याण, बुजुर्गों और दिव्यांगों की देखभाल जैसे सामाजिक क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि निस्वार्थ सेवा हमारे भविष्य की कूंजी है। राष्ट्र निर्माण करते समय हमें यह सुनिश्चित बनाना है कि विकास लाभ समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से गरीब लोगों में समान रूप से वितरित किए जाएं।

    उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संगठनों और नागरिकों में प्रशासन के साथ मिलकर काम कर सभी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है। इससे सिस्टम में जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जा सकता है। उन्होंने चेंजमेकर्स को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज की सेवा में जुटे कई अज्ञात लोगों को आगे लाकर सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनाया है।

    उपराज्यपाल ने कुल 32 लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने चेतना हीरो नाम की काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बांडीपोरा की रहने वाली नाजिया हुरा का भी जिक्र किया जो दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रही हैं।

    अपने जीवन में कई चुनौतियां होने के बावजूद नाजिया ने बांडीपोरा में ऐसा माहौल बनाया, जिसमें उन्होंने दिव्यांगों व जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उपराज्यपाल ने सभी चेतना हीरो को समाज की भलाई के लिए इसी तरह से काम करने को कहा। उन्होंने उनसे प्रशासन में कमियों को भी सामने लाकर इनमें सुधार के लिए कदम उठाने को कहा।