Landslide in Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर लैंडस्लाइड, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 1 घायल
जम्मू-कश्मीर (Landslide in Vaishno Devi) के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड होने से यहां काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है तो वहीं एक लड़की गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है।

पीटीआई, जम्मू। Landslide in Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि भवन से तीन किलोमीटर आगे पंछी के पास मार्ग पर दोपहर करीब 2.35 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपर बने लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और इस हादसे में घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया।
मंदिर की ओर जा रहे थे तीर्थयात्री
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर के नए ट्रैक पर भूस्खलन में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
इन महिला श्रद्धालुओं की पहचान नेहा (30) पत्नी अमित निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश जबकि दूसरी महिला श्रद्धालु की पहचान सपना (25) पत्नी अमित कुमार निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूम में हुई है जबकि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लड़की को गहरी खाई से निकलकर उपचार के लिए श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल में रवाना कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, ऊपर बने लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी भूस्खलन के बाद वे लोहे के ढांचे के नीचे फंस गए।
यह भी पढ़ें: वायनाड में फिर भूस्खलन, प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी; आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी
रियासी के डिप्टी कमिश्नर विशेष पॉल महाजन ने प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और ट्रैक पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। बता दें कि इससे पहले साल 2022 में नए साल के दिन, मंदिर में भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए थे।
इस दर्दनाक हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दुख व्यक्त करते हुए मृतक तीर्थयात्रियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: Jammu News: माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, भवन के लिए जम्मू से सीधा मिलेगी हेलीकॉप्टर की सुविधा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।