Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Landslide in Vaishno Devi: मलबे में दबे कई श्रद्धालुओं की बची जान, पुलिस ने जोखिम उठाकर किया रेस्क्यू

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 07:25 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाण गंगा में भूस्खलन के बाद बचाव कार्य किया। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को मलबे से निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए तत्परता से काम किया और यातायात को नियंत्रित किया।

    Hero Image
    भूस्खलन में फंसे श्रद्धालुओं की जान बचाने में जुटी पुलिस। फोटो जागरण

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाण गंगा क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सराहनीय भूमिका निभाई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस जवान सबसे पहले मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए फंसे हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में जुट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड अर्धकुंवारी और भवन मार्ग के बीच बाण गंगा क्षेत्र में हुई, जहां मलबे में कई श्रद्धालु फंस गए थे। स्थिति गंभीर थी और किसी भी क्षण और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ था। बावजूद इसके, पुलिस अधिकारियों व जवानों ने जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता दी।

    प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालु ने बताया कि पुलिस जवानों ने खुद मलबे में उतरकर घायल लोगों को उठाया, स्ट्रेचर पर डालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। कई लोग घबराए हुए थे, उन्हें ढांढ़स भी पुलिस ने ही बंधाया।

    पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और समर्पण की बदौलत छह घायल श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच पाई। इसके अलावा पुलिस ने मार्ग पर ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित कर आगे की यात्रा को सुरक्षित बनाया।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता थी कि घायलों को तत्काल मेडिकल सहायता मिले और किसी और को नुकसान न हो। हमने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर समन्वय बनाया और सभी जरूरी संसाधन मौके पर पहुंचाए।

    इस हादसे के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जो साहस, संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई, एक बार फिर साबित कर दिया कि आपदा की घड़ी में वे हमेशा जनता के साथ खड़ी है।

    comedy show banner
    comedy show banner