J&K News:पंजर्तीथी-सिद्घड़ा मार्ग भूस्खलन से बंद, रामनगर-मांडा से नगरोटा जाने वाला पुराना NH आंशिक रूप से खुला
जम्मू के पंजर्तीथी-सिद्घड़ा मार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात फिर से बाधित हो गया है। नौ दिनों के बाद मार्ग को एकतरफा खोला गया था लेकिन बारिश के कारण यह फिर से बंद हो गया। अंबफला के रामनगर-मांडा से नगरोटा जाने वाले पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग को आंशिक रूप से खोला गया है जहां भारी भूस्खलन हुआ था।

जागरण संवाददाता, जम्मू। पंजर्तीथी-सिद्घड़ा मार्ग गत बुधवार को नौ दिनों के उपरांत एकतरफा यातायात के लिए खोलने के बाद आज रविवार सुबह बारिश के कारण एक बार फिर से भूस्खलन होने के से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
रविवार सुबह से जारी बारिश के कारण सुबह एक बार फिर से पंजर्तीथी-सिद्धड़ा मार्ग पर भूस्खलन होने व भारी फिसलन की वजह से एक बार फिर यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पिछले 10 दिनों से अंबफला के रामनगर-मांडा से नगरोटा जाने वाला पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग को आंशिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है।
इस क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। पंजर्तीथी-सिद्धड़ा मार्ग पर ऊपर का सारा मलबा पहले से क्षतिग्रस्त मार्ग के बीचोबीच आ गिरा। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए अब अटल चौक पंजर्तीथी से सिद्धड़ा जाने वाले सात किलोमीटर लंबे मार्ग को यातायात के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।
इससे सिद्धड़ा और बजालता जाने वाले लोगों को पंजर्तीथी से नरवाल होते हुए सिद्धड़ा जाने के लिए 23 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। चूंकि नरवाल से सिद्धड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले एक वर्ष से सिक्स लेन का काम जारी है। इसकी वजह से नरवाल से सिद्घड़ा तक जाने वाले 15 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और ट्रैफिक जाम की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।
इससे पंजर्तीथी से सिद्धड़ा वाया नरवाल के रास्ते जाने वाले लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है जबकि अंबफला के मांडा-रामनगर से नगरोटा मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।