Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लद्दाख के LG कविंद्र गुप्ता ने दिया एकता का संदेश, तिरंगा रैली में दिखी लेह की सांस्कृतिक झलक

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 08:56 AM (IST)

    लेह में उपराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने तिरंगा रैली का नेतृत्व किया जिसमें देशभक्ति का संदेश दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस रैली में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने भाग लिया। कविन्द्र गुप्ता ने एकता और देशभक्ति को बढ़ावा देने की बात कही और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पीएम मोदी के सपने को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Hero Image
    लद्दाख में उपराज्यपाल ने किया तिरंगा रैली का नेतृत्व (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, जम्मू।  लद्दाख के उपराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को लेह में तिरंगा रैली का नेतृत्व कर देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लेह के मुख्य बाजार में आयोजित इस तिरंगा रैली में हिस्सा लेकर लेह के निवासियों, स्थानीय नेताओं, युवा समूहों व सांस्कृतिक दलों ने भारी उत्साह दिखाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकतंत्र का जश्न मनाने के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के निवासियों के साथ लद्दाख धूमने आए विदेशी पर्यटकों ने भी तिरंगे लहराए। कविन्द्र गुप्ता के साथ इस रैली में लेह स्वायत्त पर्वतीय परिषद के मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन, लद्दाख के मुख्यसचिव डा पवन कोतवाल व अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

    इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कविंदर गुप्ता ने कहा कि रैली केवल एक मार्च नहीं अपितु एकता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक राष्ट्रीय आंदोलन है। इस मौके पर उन्होंने लद्दाखियों से अपील की कि वे लेह व कारगिल जिलों के के हर घर में गर्व से तिरंगा फहराएं।

    लद्दाख में हर घर तिरंगा अभियान की गूंज पहाड़ों से लेकर तटीय इलाकों तक सुनाई देनी चाहिए। उपराज्यपाल ने इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों चंद्र शेखर आजाद, स्थानीय नायक अब्दुल सत्तार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी बहादुरी व बलिदान की प्रशंसा करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने एक स्वतंत्र व आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त किया।

    उपराज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों की विरासत हमारे राष्ट्र की शक्ति की आधारशिला है। उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर पर तिरंगा गर्व से फहराने के सपने को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारतीय एकता की ताकत व लोकतंत्र का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण हर भारतीय में गर्व पैदा करने, राष्ट्र की विरासत के साथ जुड़ाव को गहरा करने पर केंद्रित है।