विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में दो आतंकी ढेर, जंगलों में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Published: Sat, 02 Aug 2025 08:15 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2025 02:46 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले (Kulgam Encounter) के अखल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में ...और पढ़ें

कुलगाम में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकी ढेर (जागरण फाइल फोटो)
कुलगाम में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकी ढेर (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में फंसे आतंकी
  2. सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा जारी है सर्च ऑपरेशन
  3. 30 जुलाई को LoC पर आतंकी किया गया ढेर

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जिले के अखल इलाके (Kulgam Encounter) में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है।

सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी कर दी।

आतंकी की हुई पहचान

कुलगाम में मारे गए एक आतंकी की पहचान हो गई है। देर रात मारे गए आतंकी का नाम हारिस नजीर डार था, जो पुलवामा के अंतर्गत राजपोरा का निवासी था।  सर्च ऑपरेशन के दौरान एक एके-47 राइफल, एके मैगजीन और ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

30 जुलाई को भी मारा गया था एक आतंकी

इससे पहले सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना के जवानों द्वारा सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बरत रहे जवानों ने पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की गतिविधि देखी। सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर, संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एक्स पर एक पोस्ट में, व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि व्हाइट नाइट कोर का आतंकवादियों से संपर्क हुआ। पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास हमारे ही जवानों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी हुई। जिसमें एक आतंकी मारा गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 'महादेव' के बाद अब ऑपरेशन शिवशक्ति शुरू, LoC के पास एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर