विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kathua Encounter: 'यह अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश...', कठुआ मुठभेड़ के बाद जम्मू ADGP का बड़ा बयान

Published: Wed, 12 Jun 2024 04:00 PM (IST)

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने कहा कि यह हमला अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने की साजिश लग ...और पढ़ें

Kathua Encounter: जम्मू एडीजीपी बोले- 'यह अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश'
Kathua Encounter: जम्मू एडीजीपी बोले- 'यह अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश'

HighLights

  1. कठुआ जिले के हीरानगर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए
  2. यह हमला अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने की साजिश लग रही है: ADGP आनंद जैन

एएनआई, कठुआ। कठुआ जिले के हीरानगर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए। वहीं जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) आनंद जैन ने कठुआ हमले को अमरनाथ यात्रा से जोड़ते हुए बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि यह हमला अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने की साजिश लग रही है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, इसलिए ये हमला यात्रा में  खलल डालने की साजिश हो सकती है।

रियासी में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने के दो दिन बाद आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ और डोडा जिले में आतंकी हमले कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। मंगलवार को दिन ढलने के बाद दो से तीन हथियारबंद आतंकी हीरानगर सेक्टर के गांव सोहाल में एक घर में आ धमके और परिवार को बंधक बनाने की कोशिश की।

इस दौरान उन्होंने गांव में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाई।  फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि सुरक्षाबल की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। आज भी कठुआ में मुठभेड़ जारी रही। जिसके बाद सेना ने एक आतंकी को और मार गिराया। 

रियासी हमले में मारे गए 10 लोग

बीते रविवार शिवखोड़ी से आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर आतंकियों ने गोलियां चलाई थीं। इस हमले में 9 लोग मारे गए। जबकि 41 से ज्यादा घायल हो गए थे। हमले के बाद से ही पुलिस और सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटी है। बीते दिन पुलिस ने हमले में शामिल आतंकी का स्केच भी जारी किया। जिस पर 20 लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। इन दिन से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। रियासी अटैक के बाद से अमरनाथ धाम पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैष्णो देवी भवन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- Kathua Terror Attack: रात भर पूरे गांव में रहा दहशत का माहौल, दवा विक्रेता की हत्या से भी जोड़ा जा रहा मामला