Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pulwama Viral Video : पुलवामा में सड़ा सेब जलाकर वीडियो वायरल करने वाले पर मामला दर्ज

    वीडियो पच्चछह सेटलाइट फ्रूट मंडी में तैयार किया गया है। वहां करीब 15 मजदूर उसके द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में निर्यात किए जाने वाले सेब को पैक कर रहे थे। करीब 500 डिब्बे उसने रविवार को ही तैयार कराए हैं जो आगे भेजे जा रहे हैं।

    By naveen sharmaEdited By: Rahul SharmaUpdated: Tue, 18 Oct 2022 09:08 AM (IST)
    Hero Image
    पुलवामा के लस्सीपोरा में स्थित विभिन्न कोल्ड स्टोर में भी उसने सात हजार क्रेट सेब जमा करा रखा है।

    श्रीनगर, राज्य ब्यूरो : पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के एक सेब व्यापारी द्वारा सेब जलाए जाने और उसका वीडिया वायरल करने का संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पु़लिस के मुताबिक, आरोपित व्यापारी ने सड़ा हुआ सेब जलाया और हालात बिगाड़ने व प्रदेश प्रशासन को बदनाम करने की मंशा से वीडियो तैयार कर उसे वायरल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस प्रशासन के मुताबिक, गत रविवार को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक सेब व्यापारी को अपनी फसल का एक हिस्सा जलाते हुए दिखाया गया था। व्यापारी ने दावा किया था कि सेब के सही दाम नहीं मिल रहे हैं और हाईवे पर ट्रकों को रोका जा रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जल्द ही वीडियो में नजर आने वाले सेब उत्पादक को चिह्नित कर लिया।

    आरोपित सेब व्यापारी की पहचान फारूक अहमद मीर निवासी अचगूजा राजपोरा, पुलवामा के रूप में हुई है। वह सेब उत्पादक और एक कमीशन एजेंट भी है। जांच में पता चला कि उसने अभी तक 13 ट्रक सेब (5424 पेटियां) बीते दो माह के दौरान दिल्ली की आजादपुर मंडी स्थित व्यापारी घनश्याम दास लक्ष्मण दास को भेजी है। इसके अलावा पुलवामा के लस्सीपोरा में स्थित विभिन्न कोल्ड स्टोर में भी उसने सात हजार क्रेट सेब जमा करा रखा है।

    उसने जो वीडियो तैयार किया है, वह पच्चछह सेटलाइट फ्रूट मंडी में तैयार किया गया है। वहां करीब 15 मजदूर उसके द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में निर्यात किए जाने वाले सेब को पैक कर रहे थे। करीब 500 डिब्बे उसने रविवार को ही तैयार कराए हैं, जो आगे भेजे जा रहे हैं।

    उसने जो सेब जलाया है, वह सड़ा गला सेब था और उसने प्रशासन को बदनाम करने के लिए इसे जलाते हुए यह साबित करने का प्रयास किया कि वह अपनी अच्व्छी और पूरी फसल जला रहा है। पुलिस के अनुसार, उसने यह सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया है। इसलिए मामले की पूरी जांच की जा रही है।