Move to Jagran APP

कश्मीर में पहलगाम - 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा, द्रास में तापमान -12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया

काजीगुंड में जहां पिछली रात के तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं आज यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में पारा शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

By rahul sharmaEdited By: Rahul SharmaPublished: Mon, 28 Nov 2022 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 12:07 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 दिनों के लिए मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है

श्रीनगर, जेएनएन : कश्मीर और लद्दाख के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। पहलगाम कश्मीर सोमवार को घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीनगर में आज सुबह धुंध छाई हुई थी जबकि पिछली रात यहां शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इस सप्ताह तक जम्मू व कश्मीर में शुष्क मौसम ही रहेगा। सात दिसंबर तक मौसम में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार काजीगुंड में जहां पिछली रात के तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं आज यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में पारा शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। इसी तरह कोकरनाग में जहां पिछली रात के तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था वहीं आज यहां तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग को भी सर्द हवाओं ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वहीं जम्मू की बात करें तो यहां भी अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछली रात जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बनिहाल में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक), बटोत में 4.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक), कटरा में 9.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक) और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक) दर्ज किया गया।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पानी जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। यहां लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.0 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि द्रास में पारा शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। यहां मौसम में 7 दिसंबर तक किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.