Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Monsoon Update 2022: बरसात में तबाही मचा सकता है जोधामल नाला, पिछले साल 50 घरों को हुआ था नुकसान

    By Vikas AbrolEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jun 2022 05:45 PM (IST)

    Jammu Kashmir Monsoon Update 2022 बरसात सिर पर है और जोधामल नाला आज तक साफ नहीं हो पाया है। यह हाल तब है जब कुछ हफ्ते पहले नाले की सफाई का काम शुरू कर ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jammu Kashmir Monsoon Update 2022: जोधामल नाले में लगे मलबे के ढेर। बरसात में जलभराव का खतरा।

    जम्मू, जागरण संवाददाता : बरसात सिर पर है और जोधामल नाला आज तक साफ नहीं हो पाया है। यह हाल तब है जब कुछ हफ्ते पहले नाले की सफाई का काम शुरू करवाने के लिए निगम की टीम यहां पहुंची थी। वो दिन था आैर आज का दिन है। नाले की सफाई शुरू नहीं हो सकी। नाले में जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं। गंदगी फंसी पड़ी है। ऐसे में अगर कभी भी बरसात शुरू होती है और नाले में बाढ़ आती है तो क्षेत्र के लोगों को हर साल की तरह इस बार भी नुकसान झेलना ही पड़ेगा। सरकारी अनदेखी के चलते पिछले कई वर्षों से साथ लगते ब्राह्मणा मुहल्ले व आसपास के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई-कई फुट पानी लोगों के घराें में घुस चुका है और उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ा है। इस बार भी लोग बरसात से पहले नाले की सफाई की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई परवाह करता नजर नहीं आ रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना देरी नाले की सफाई का काम शुरू करवाया जाना चाहिए ताकि बाढ़ के कारण उन्हें नुकसान न झेलना पड़े। जोद्धामल, डीली क्षेत्र के इस नाले के कारण बरसात के दिनों में जलभराव का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। लोग भयभीत हैं।

    70 घरों को होता है नुकसान

    जोधामल नाले के कारण आसपास रहने वाले करीब 70 घरों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। जोद्धामल पब्लिक स्कूल के ऊपर से आता यह नाला गंग्याल तक जाता है। इस क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से हर साल बरसात के दाैरान जलभराव लोगों के गले की फांस बन जाता है। नाले के आसपास यूं तो दो सौ के करीब घर बने हुए हैं लेकिन 60-70 घरों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। नाले की सफाई होने से समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

    क्या कहते हैं लोग

    ‘बड़े अफसोस की बात है कि हर साल समस्या को देखने के बावजूद जम्मू नगर निगम के अधिकारी यहां नाले की सफाई के लिए गंभीर नहीं। नाले के आेवरफ्लो होने का खतरा इसलिए भी ज्यादा है कि इसकी सफाई नहीं हुई है। जलभराव के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है।’-आशू मेहरा, स्थानीय निवासी ‘जोधामल नाला सफाई के अभाव में लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इसकी सफाई हो जाती तो बरसात में पानी चढ़ने का खतरा नहीं रहता। मलबे के ढेर नाले में साफ दिख रहे हैं। इसकी खोदाई करते हुए नीचे तक सफाई करने की जरूरत है। यहां कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है।’-कमल चौधरी, स्थानीय निवासी ‘जम्मू नगर निगम बरसात के बाद नींद से जागता है। अभी साफ-सफाई कर ले तो बाद में किसी को परेशानी न हो। यह नाला गंदगी से भरा पड़ा है। कई ट्रक मलबा यहां से निकलेगा। नगर निगम दावे तो बड़े करता है लेकिन काम नहीं। लोग परेशान हैं। जल्द समाधान किया जाना चाहिए।’ -ओंकार सिंह जम्वाल

    मलबे के ढेर हैं, खतरा बरकरार

    ‘नगर निगम के अधिकारियों को बार-बार कह चुके हैं। टालमटोल की जा रही है। 100 ट्रक मलबा आज भी नाले में है। जनरल हाउस में भी मुद्दा उठाया था। निगम अधिकारी परवाह नहीं करते। लोग हमें तंग कर रहे हैं। मैंने मेयर के संज्ञान में भी मामला लाया है। इसी हफ्ते नाले का काम शुरू करवाएंगे।’-प्रीतम सिंह, कारपोरेटर, वार्ड 55