Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Children's Day 2022 : JKPCC ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को जयंती पर किया याद

    By satnam singhEdited By: Vikas Abrol
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 06:28 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को 133 वीं जयंती पर याद किया। कमेटी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को दूरदर्शी आधुनिक भारत का निर्माता करार देते हुए राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के योगदान के लिए याद किया।

    Hero Image
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को 133वीं जयंती पर याद किया।

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को 133वीं जयंती पर याद किया। कमेटी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को दूरदर्शी, आधुनिक भारत का निर्माता करार देते हुए राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के योगदान के लिए याद किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी और जम्मू ग्रामीण की तरफ से समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रधान विकार रसूल ने की। कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मूला राम, योगेश साहनी, हरि सिंह चिब, रविंद्र शर्मा सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश प्रधान विकास रसूल ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी के संग्राम में अहम भूमिका निभाई और आधुनिक भारत की बुनियाद रखी है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लोकतांत्रिक, धर्म निरपेक्ष, प्रगतिशील भारत की नींव रखी। नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है।

    रसूल ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी और उसके सहयोगी दल इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं मगर पंडित नेहरू को देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के विलय को लेकर अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि इतिहास के तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की जा रही है लेकिन लोग गुमराह होने वाले नहीं। कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला ने नेहरू को एक महान नेता और आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए निहित स्वार्थ इतिहास के तथ्यों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं लेकिन वे अपने मकसद में शामिल कामयाब नहीं होंगे। मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत को तरक्की के रास्ते पर लाने में नेहरू की भूमिका अहम रही है।