CJP के प्रोटेस्ट में क्यों शामिल नहीं हुए सोनम वांगचुक? वीडियो जारी कर बोले- 'देश की सुरक्षा के लिए करते रहेंगे काम'
सोनम वांगचुक दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए, जबकि कई दिग्गजों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों प्रोटेस्ट में नहीं हुए शामिल।
HighLights
सोनम वांगचुक CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हुए
लद्दाख में पर्यावरण और देश सुरक्षा पर केंद्रित
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
डिजिटल डेस्क, जम्मू। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर 2026 को यानी आज हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट अपने चरम पर है। अभिजीत दीपके समेत कई दिग्गजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी आज जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और उनके इस्तीफे की मांग हो रही है।
वहीं दूसरी ओर सोनम वांगचुक ने इस प्रोटेस्ट से अपने आपको अलग कर लिया है। इसी बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सोनम वांगचुक कहां हैं जो पिछली बार जंतर-मंतर पर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे।
हर किसी को उम्मीद थी कि शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक CJP के इस प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। लेकिन सोनम की गैर मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच खुद सोनम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट जारी कर बताया कि वो इस प्रोटेस्ट में क्यों नहीं आ पाए हैं।
क्यों CJP के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हुए सोनम?
सोनम वांगचुक ने एक्स पर वीडियो के माध्यम से संदेश दिया कि वो इन दिनों लद्दाख में चल रहे कामों को प्रार्थमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह जंतर-मंतर पर युवा संघर्ष कर रहे हैं उसी तरह वो भी पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों और मौसम के बदलाव से होने वाले खतरे से निबटने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'हक मांगा तो मिलीं गोलियां, देश अब लद्दाख के साथ खड़ा हो', सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे
सोनम ने एक्स पर वीडियो जारी किया और संदेश में लिखा कि मैं दिल्ली में आप सबके साथ क्यों शामिल नहीं हो पाऊंगा...! सरकार की तरफ से हमारे काम में रुकावट डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे... और एक और सर्दी के आने की तैयारी कर रहे हैं।
WHY I WON'T BE ABLE TO JOIN YOU ALL IN DELHI...! Despite all efforts of the government to hinder & damage our work we continue to work for national security... making preparations as another winter comes. This includes making artificial glaciers for water security & experiments for GLOF or glacial lake flood security... to difuse the 200+ ticking water bombs in high Himalayas. Adapting Faiz Sahab's words I would say... Aur Bhi Gham Hain Zamaane Main Siyaast Ke Siva... Rahaten aur bhi hain wasl ki raahat ke siva. Hence I send my bestest wishes to all & urge the leaders of different groups to stay united & show statesmanship, meanwhile I urge all the genZ friends to once again stay absolutely peaceful at all costs. This was the gift of Baapu that I tried to bring to Jantar Mantar in June, I hope we won't let Baapu down. #JantarMantar #protest #CJP #CEC #sonamwangchuk
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) October 9, 2026
फैज साहब के शब्दों में कही दिल की बात
सोनम वांगचुक ने फैज साहब के अंदाज में शायराना होते हुए कहा- और भी ग़म हैं ज़माने में सियासत के सिवा...राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा। उन्होंने सीधे तौर पर इस बात की ओर इशारा किया कि इस प्रोटेस्ट के अलावा उनके पास और भी जरूरी काम हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो माचिस की तरह हैं जिसने चूल्हा तो जला दिया। और कभी अगर चूल्हा बुझ जाए तो इस माचिस को याद किजिएगा।
शांति बनाए रखने की अपील
सोनम ने लोगों से अपील की है की वो शांति का दामन कभी न छोड़ें। पूरी शांति के साथ अपने कार्य को अंजाम दें। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा इसलिए मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और अलग-अलग समूहों के नेताओं से एकजुट रहने और समझदारी दिखाने का आग्रह करता हूं।
साथ ही, मैं GenZ के सभी दोस्तों से भी अपील करता हूं कि वे हर हाल में पूरी तरह शांति बनाए रखें। यह बापू का ही तोहफा था जिसे मैं जून में जंतर-मंतर पर लाने की कोशिश कर रहा था।
