Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu: अवैध शोरूम तोड़ा तो पथराव पर उतर आई भीड़, दो पुलिसकर्मी घायल, दागने पड़े आंसू गैस के गोले

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 01:04 PM (IST)

    सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जोरो पर है। लेकिन साथ ही लोगों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है। राजस्व विभाग की टीम एमजी हैक्टर का ...और पढ़ें

    Hero Image
    सरकारी भूमि पर बने एमजी हैक्टर शोरूम को तोड़ती राजस्व विभाग की टीम

    जागरण संवाददाता, जम्मू: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए राजस्व विभाग की टीम शनिवार को एमजी हैक्टर का शोरूम गिराने के लिए जब मलिक मार्केट पहुंची तो उन्हें स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश का समाना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेसीबी की मदद से जब राजस्व विभाग की टीम पुलिस दलबल की मौजूदगी में शोरूम को गिरा रही थी तभी मलिक मार्केट में स्थित दूसरी दुकानों के मालिकों के परिवार वाले व स्थानीय लोग नेशनल हाईवे पर उतर आए और पथराव शुरू कर दिया।

    कुछ मीडियाकर्मी भी घायल

    पथराव की घटना में नरवाल के पुलिस चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी व कुछ मीडियाकर्मी भी घायल हो गए। प्रदर्शन का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस शोरूम के मालिक कश्मीर के व्यापारी सज्जाद व उमर बेग हैं। यह पूरी घटना शनिवार शाम की है।

    दोपहर बाद करीब चार बजे जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मलिक मार्केट में एमजी हैक्टर शोरूम को गिराने के लिए पहुंची। शोरूम मालिक को एक सप्ताह पहले ही प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया था, इसलिए शोरूम पूरी तरह खाली था।

    विरोध में महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल

    राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंची चार जेसीबी की मशीनें शोरूम को दोनों ओर से गिराने में जुट गईं। कुछ देर तक कोई विरोध नहीं हुआ। पुलिस भी पूरी तरह तैयार होकर आई थी। पुलिस दल में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थी। शाम को करीब पौने पांच बजे एमजी हैक्टर के सामने की ओर से लोगों की भीड़ ने विरोध करना शुरू कर दिया। इनमें काफी संख्या में महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल थे।

    उन्होंने पहले राजमार्ग को बंद किया और वाहनों को रोक दिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जब उन्हें समझाने के लिए गए तो एकाएक उन्होंने अतिक्रमण हटा रहे कर्मियों सहित बुलडोजरों पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जीएमसी भेज दिया गया।