Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    J & K Weather Update: जम्मू में तीन दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जम्मू में 10 और 11 मई को हल्की बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। सोमवार को भी आंशिक बादलों के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    By anchal singh Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 06 May 2025 08:57 AM (IST)
    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, जम्मू। अगले तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने के साथ 10 और 11 मई को जम्मू संभाग में हल्की बारिश होगी। सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रहने के कारण जम्मू वासियों को गर्मी से थोड़ी निजात मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार 7, 8 व 9 मई को आंशिक बादल छाएंगे और 10 व 11 मई को बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी और लोगों को पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

    सोमवार को भी जम्मू में आंशिक बादल छाए रहे। इस सबके बीच सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

    वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम के बदले मिजाज के चलते ही जम्मू में फिर से तापमान में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह जम्मू में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था।

    तापमान

    • जम्मू- अधिकतम तापमान 30.6, न्यूनतम तापमान  20.8
    • बनिहाल- अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम तापमान 10.1
    • बटोत- अधिकतम तापमान  21.8, न्यूनतम तापमान  12.2
    • कटड़ा- अधिकतम तापमान 28.3, न्यूनतम तापमान 18.4
    • भद्रवाह- अधिकतम तापमान 22.0, न्यूनतम तापमान  11.2
    • श्रीनगर- अधिकतम तापमान  23.4, न्यूनतम तापमान  11.0
    • काजीगुंड- अधिकतम तापमान  23.4, न्यूनतम तापमान  8.2
    • पहलगाम- अधिकतम तापमान  20.0, न्यूनतम तापमान   5.7
    • कुपवाड़ा- अधिकतम तापमान 23.2, न्यूनतम तापमान8.4
    • कुकरनाग-अधिकतम तापमान  22.5, न्यूनतम तापमान  8.8
    • गुलमर्ग- अधिकतम तापमान14.0, न्यूनतम तापमान  4.4