Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Weather: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, 23 से 26 अगस्त तक हो सकती है भारी बारिश

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 08:06 AM (IST)

    जम्मू में कुछ दिनों की राहत के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। श्रीनगर और गुलमर्ग में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने 21-22 अगस्त तक गर्मी और उमस बने रहने की संभावना जताई गई है।

    Hero Image
    जम्मू में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

    जागरण संवाददाता, जम्मू। कुछ दिन तक वर्षा के चलते धूप से राहत बनी रहने के बाद वीरवार को मौसम शुष्क रहा। उमस व चुभन गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया। जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं त्रिकुटा पर्वत पर बादलों के कारण एक बजे तक मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध रही। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और पहलगाम में 27 डिग्री रहा।

    बटोत और भद्रवाह जैसे ठंडे माने जाने वाले स्थानों पर भी पारा क्रमशः 26.1 और 29.8 डिग्री दर्ज किया। अगले 1-2 दिन तक इसी तरह गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। बारिश न होने के कारण अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। 21-22 अगस्त तक प्रदेश में आमतौर पर गर्मी और उमस बनी रहेगी।

    शाम तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। 22 अगस्त की देर रात जम्मू, रियासी, ऊधमपुर, राजौरी, कठुआ और सांबा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 23 से 26 अगस्त तक जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों और कश्मीर संभाग के अनंतनाग, कुलगाम के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 27 से 30 अगस्त तक मौसम उमस भरा रहेगा। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है।