Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू : पुलिस वाला रैपर की मुंबई में धूम, जीवन कुमार के रैप ने जजों को भी झुमा दिया

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:36 AM (IST)

    दो साल से कांस्टेबल जीवन कुमार के रैप इंटरनेट मीडिया पर नई सनसनी बने हुए हैं। पुलिस के आलाधिकारियों से लेकर फिल्मकार तक उसके मुरीद हैं। जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 25 किलोमीटर दूर चक्क जराला बिश्नाह के पिता किसान और मां गृहिणी है।

    Hero Image
    शो में सभी जजों ने मेरे रैप को काफी पसंद किया।

    जम्मू, जागरण संवाददाता : आतंकवाद से लोहा लेने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान टैलेंट से भरे हुए हैं। मुंबई मेंं निजी चैनल में हुनरबाज नाम के एक शो में पुलिस के जवान जीवन कुमार के रैप ने जजों को भी झुमा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जजों में अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा, करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती शामिल हैं। शो में देशभर से टैलेंट पहुंचा हुआ है। हालांकि शो से पहले कई दिन से चैनल जीवन का रैप खाते प्रोमो चला रहा था। इस बड़े शो में जीवन के शामिल होने पर जम्मू कश्मीर गर्व महसूस कर रहा है। पुलिस के बड़े अधिकारी फोन कर जीवन को बधाई दे रहे हैं।

    दो साल से कांस्टेबल जीवन कुमार के रैप इंटरनेट मीडिया पर नई सनसनी बने हुए हैं। पुलिस के आलाधिकारियों से लेकर फिल्मकार तक उसके मुरीद हैं। जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 25 किलोमीटर दूर चक्क जराला, बिश्नाह के पिता किसान और मां गृहिणी है। जीवन ने जजों को कहा कि वह सबसे पहले भारत मां का बेटा है। उसकी रक्षा करना मेरा फर्ज है। गीत गाना उसका शौक है। शो में सभी जजों ने मेरे रैप को काफी पसंद किया।

    उम्मीद करता हूं कि वह अगले दौर में जरूर पहुंचेंगे। उसने अपनी यादों को सहजते हुए कहा कि सबसे पहले वायरल हुए 30 सेकेंड केरैप ने मुझे मशहूर कर दिया है। जिसमें वह सपनों की उड़ान के बारे मे बता रहे हैं। उसने कहा कि मेरे अधिकारी भी मेरा हौसला बढ़ाते हैं, सभी पसंद करते हैं।