विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: घाटी में भारी निवेश की उम्मीद बढ़ी, तीन हजार करोड़ के समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 13 Jan 2024 05:00 AM (IST)

गांधीनगर गुजरात में स्थित महात्मा गांधी मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के समापन सत्र में भाग लेने के अलावा ...और पढ़ें

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में तीन हजार करोड़ के समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में तीन हजार करोड़ के समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में विभिन्न क्षेत्रों में तीन हजार करोड़ रूपये के निवेश संबधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी खुद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य में जम्मू कश्मीर में और ज्यादा निवेश की उम्मीद है।

निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई

गांधीनगर गुजरात में स्थित महात्मा गांधी मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के समापन सत्र में भाग लेने के अलावा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुजरात के कई नामी कारोबारियों और निवेशकों से भी मुलाकात की। उन्होंने इन निवेशकों के साथ जम्मू कश्मीर में कारोबार व निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुजरात के कारोबारियों के साथ अपनी मुलाकात पर कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 3,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं और हमें भविष्य में और अधिक निवेश देखने की उम्मीद है।

सभी आवश्यक सहायता का यकीन दिलाया

उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा, कुशल और प्रशिक्षित जनशक्ति, मजबूत और विविध अर्थव्यवस्था, जीवन जीने में और व्यापार करने में आसानी, डिजिटल बुनियादी ढांचा और कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल और विनिर्माण में अद्वितीय क्षमता जम्मू कश्मीर को सबसे आकर्षक निवेश स्थलों में से एक बनाती है। उन्होंने निवेशकों को प्रदेश प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सहायता का यकीन दिलाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।