Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu-Kashmir Weather: मई की ठंड ने तोड़े 50 सालों का रिकार्ड, नौ दिन हुई 125.2 मिलीमीटर बारिश

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 31 May 2023 12:11 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर के मौसम में पिछले कई दिनों से नरमी बनी हुई है। कभी तेज हवाएं तो कभी बारिश जम्मू के मौसम को सुहावना बनाए हुए हैं। यूं तो मई का महीना चिलचिलाती गर्मी के लिए माना जाता है लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

    Hero Image
    मई की ठंड ने तोड़े 50 वर्षों के रिकार्ड, नौ दिन हुई 125.2 मिलीमीटर बारिश

    जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू कश्मीर के मौसम में पिछले कई दिनों से नरमी बनी हुई है। कभी तेज हवाएं तो कभी बारिश जम्मू के मौसम को सुहावना बनाए हुए हैं। यूं तो मई का महीना चिलचिलाती गर्मी के लिए माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मात्र 3 दिन तापमान रहा 40 डिग्री से ऊपर 

    जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर मंगलवार को बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार धूल भरी आंधी की संभावना बनी हुई है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 31 मई से 2 जून तक गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

    हालांकि किसी बड़ी वर्षा की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम राहत भरा बना रहेगा। लू से परेशान करने वाले इस महीने में अभी तक मात्र तीन दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है।

    टूटे 50 सालों के रिकॉर्ड 

    शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास पिछले 50 वर्षो के उपलब्ध रिकार्ड अनुसार मई इतना ठंडा कभी नहीं रहा है। इस वर्ष कई में अभी तक 125.2 mm बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से 200 प्रतिशस से भी ज्यादा है। मई की सामान्य वर्षा 30 से 35 mm रिकार्ड की गई है।

    20 जून के आसपास होती थी प्री मानसून बारिश 

    इस बार मई में अभी तक नौ दिन बारिश हुई है। अमूमन जून में भी इतने दिन बारिश नहीं होती जबकि जम्मू में मानसून पहुचने की तिथि 27-28 जून रहती है। 20 जून के आसपास प्री मानसून बारिश शुरू हो जाती है। इस वर्ष मानसून भी समय पर पहुंचने के आसार नहीं दिख रहे हैं, लेकिन अभी तक जो बारिश हुई है। वह काफी है।

    31 मई को भी बनी बारिश की संभावना 

    अभी 31 मई को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मई महीनें में हुई बारिशों के चलते अधिकतर समय तापमान भी समान्य से नीचे रहा है। अधिकतम तापमान जरूर पांच सात दिन सामान्य से अधिक रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार नीचे ही रहा है।