Jammu-Kashmir Politics: गुलाम नबी को एक और झटका, डीएपी के 50 से ज्यादा नेता हुए 'आजाद'; कांग्रेस ज्वाइन की
गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) को एक और झटका लगा है। उनकी पार्टी के दो पूर्व नेता मंगलवार को 58 अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विधान परिषद के पूर्व सदस्य निजामुद्दीन खटाना उनके बेटे कांग्रेस में शामिल हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता । गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) को एक और झटका लगा है। उनकी पार्टी के दो पूर्व नेता मंगलवार को 58 अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने वालों में से विधान परिषद के पूर्व सदस्य (एमएलसी) निजामुद्दीन खटाना, उनके बेटे कांग्रेस में शामिल हुए। यही नहीं गुज्जर और बकरवाल कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष गुलजार अहमद खटाना और अन्य पार्टी नेताओं का एआईसीसी जेके प्रभारी रजनी पाटिल और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने पार्टी में स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद और पूर्व विधायक बलवान सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि यह नेता भी आजाद के नेतृत्व वाली पार्टी को छोड़कर इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस में लौट आए थे।
10 जनवरी को DAP से दिया था इस्तीफा
वानी ने पत्रकारों से बात करते समय से कहा कि आज के 60 कार्यकर्ताओं को मिलाकर लगभग 70 से 80 प्रतिशत कार्यकर्ता डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में चले गए थे। वह सभी कांग्रेस के पाले में लौट आए हैं। वानी ने बताया कि डीएपी के महासचिव खटाना और उनके बेटे ने 10 जनवरी को डीएपी से इस्तीफा दे दिया था। वह आज वापस कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
और नेताओं की होगी कांग्रेस में वापसी
वहीं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने नए लोगों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता दो महीने की छुट्टी पर चले गए थे और अब काम पर वापस आ गए हैं। हम एक साथ आगे बढ़ेंगे और अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे। इसी के साथ रजनी पाटिल ने यह दावा किया कि आने वाले दिनों में डीएपी के और नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो जात्रा जम्मू कश्मीर में पूरी तरह से सफल होगी।
30 जनवरी को श्रीनगर में होगी खत्म
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह 30 जनवरी श्रीनगर को शेर ए कश्मीर स्टेडीयम में होगा। जिसमें 4 राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के 20 से अधिक प्रमुख नेताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।