विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी के मददगार की संपत्ति जब्त, 4080 स्क्वायर फुट जमीन की कितनी है कीमत?

Published: Thu, 14 Nov 2024 08:06 PM (IST)

Jammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोपोर (Sopore) में एक करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी के मददगार की संपत्ति जब्त (जागरण फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी के मददगार की संपत्ति जब्त (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. सोपोर इलाके में एक करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
  2. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 4080 वर्ग फुट जमीन पर बने घर को अटैच किया गया है।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखी है। वीरवार को इसी के तहत सोपोर इलाके में एक करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।

पुलिस ने बोमई इलाके के रशीदाबाद में एक आंतकियों के सहयोगी आमिर राशिद लोन के दो मंजिला आवासीय घर को अटैच किया। यह घर 15 मरला भूमि पर बना हुआ है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 4080 वर्ग फुट जमीन पर बने घर को अटैच किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद मकान की कुर्की को गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियमए 1967 की धारा 25 के प्रावधानों के तहत निष्पादित किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि यह कुर्की पुलिस स्टेशन बोमई में यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 20, 23, 38 और 39, 7/25 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 26 के मामले में की गई है।

आतंकी संगठनों और समर्थकों पर रोक का प्रयास

प्रवक्ता ने कहा कि संपत्ति की कुर्की आतंकी संगठनों और उनके समर्थकों के लिए वित्तीय और साजो-सामान समर्थन को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों का ही एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश देती है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां शांति और स्थिरता को कमजोर करने वालों के खिलाफ इसी तरह से सख्ती के साथ पेश आएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कश्मीर में आतंकियों और उनके सहयोगियों की कई बार संपत्ति को अटैच किया गया है।

श्रीनगर में नशीले पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

उधर, पुलिस ने बुधवार को श्रीनगर बाईपास पर टेंगपोरा में दिल्ली के दो युवकों से 2.4 किलो नशीले पदार्थ और 2.8 किलो क्रिस्टल मेथ बरामद की है। दोनों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीनगर में क्रिस्टल मेथ को पहली बार बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, बटमालू पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी के नेतृत्व में दल ने शाम बाईपास के निकट टेंगपोरा में बाढ़ बिखराव जल नहर के पास नाका लगाया था।

नाका पार्टी ने संदेह होने पर एक कार को रुकवाया तो उसमें दो युवक सवार थे। पूछताछ में वे किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.4 किलो नशीला पदार्थ मिला।

वाहन में 2.8 किलो क्रिस्टल मेथ भी रखा था। युवकों की पहचान दिल्ली के शाहदरा कस्तूरबा नगर निवासी लव कुमार और सुल्तानपुर के विपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी कार (एचआर 11 एन-7366) जब्त कर ली है।

यह भी पढ़ें- आतंकियों का 'मिशन कश्मीर' बुरी तरह फेल, 5 वर्षों में आतंक से जुड़ी घटनाओं में आई 70 फीसदी की गिरावट