विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: सीमावर्ती क्षेत्र में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, कैश-गोलियां-मैगजीन बरामद

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Thu, 13 Apr 2023 08:39 AM (IST)

जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन मिला है। इस ड्रोन की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी ...और पढ़ें

सीमावर्ती क्षेत्र में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन
सीमावर्ती क्षेत्र में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू कश्मीर, जागरण संवाददाता। सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्र की तहसील बैरीपतन के कांगड़ी में गुरुवार तड़के एक पाकिस्तान ड्रोन गिरा। पाकिस्तानी ड्रोन से सुरक्षा बलों ने 2 लाख रुपये, 131 राउंड गोलियां, 5 मैगजीन, 5 स्लिंग और 4 बैटरी बरामद की गई।

दरअसल, स्थानीय लोगों ने सुबह के वक्त एक ड्रोन की आवाज सुनी थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना 16 डोगरा-आर्मी यूनिट और लोकल पुलिस को दी। आर्मी और पुलिस ने तलाशी के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।

माना जा रहा है कि यह ड्रोन पेड़ या पहाड़ी के किसी पत्थर से टकराने के बाद यहां गिरा होगा। जिस क्षेत्र में ड्रोन गिरा है, वो एलओसी से 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है। ड्रोन से 2 लाख कैश (इंडियन करेंसी), गोलियां, 5 मैगजीन, स्लिंग और हेक्साकॉप्टर की चार बैटरियां बरामद हुई हैं।