Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में गर्मी से हाल बेहाल, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान; मौसम विभाग की चेतावनी जारी

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 07:50 AM (IST)

    जम्मू संभाग में जून की गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाया पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। लू के थपेड़ों और आसमान से बरसती आग ने लोगों को बेहाल कर दिया। रणबीर नहर पर युवाओं ने जलक्रीड़ा कर गर्मी से राहत पाई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की चेतावनी दी है।

    Hero Image
    जम्मू में रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू संभाग के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में जून की प्रचंड गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जून का पहला सप्ताह राहत भरा गुजर जाने के बाद रविवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू में लू के थपेड़ों के साथ आसमान से आग बरस रही है। जम्मू के अन्य मैदानी इलाकों में भी यही हाल है। दोपहर को व्यस्त रहने वाली सड़कें सुनसान रही। गर्मी से बचने के लिए बहुत से लोगों ने दोपहर के समय पेड़ों की छाया और जलस्रोतों का सहारा लिया।

    रणबीर नहर पर बड़ी संख्या में युवा बर्फीले पानी में जलक्रीड़ा करते रहे। सुबह से ही गर्मी अपना रंग दिखने लगी थी। दोपहर होते-हाेते तो आसमान से अंगारे बरसने जैसी हालत थी। छतों पर लगे पानी की टैंकों से गर्म पानी आ रहा था, ताे देर शाम तक लू के थपेड़े बेहाल करते रहे।

    पूरे जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने अपना रंग दिखाया, लेकिन सबसे अधिक तपिश जम्मू में देखने को मिली। जहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, जो मौजूदा सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

    मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू के अलावा मीरपुर में तापमान 44.0 डिग्री, कटड़ा में 38.2 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है।

    हालांकि, अधिकतम तापमान कई क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर रहा, लेकिन नमी की मात्रा में थोड़ी राहत रही। जम्मू में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। जबकि शाम को यह घटकर 22 प्रतिशत पर आ गई।

    शेर-ए-कश्मीर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और लोगों को अत्यधिक गर्मी से सतर्क रहने की आवश्यकता है।