Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जम्मू-कश्मीर में बुधवार को भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन से हर जगह भारी तबाही; जम्मू-कटड़ा रेल मार्ग बाधित

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 07:33 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा और बाढ़ से भारी तबाही मची है। जम्मू संभाग और दक्षिण कश्मीर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है नदियाँ खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे सहित कई सड़कें बह गईं पुल टूटे और मकान ढह गए। जम्मू-कटड़ा रेल मार्ग भी बाधित है। अखनूर में चिनाब का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

    Hero Image
    जम्मू में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं

    जागरण संवाददाता, जम्मू । जम्मू-कश्मीर में बुधवार को भारी वर्षा, बाढ़ व भूस्खलन से हर जगह भारी तबाही हुई। जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों के साथ दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी रही। चिनाब सहित लगभग सभी नदियां खतरे के निशान के पास या ऊपर बह रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-श्रीनगर हाईवे सहित कई सड़कें जगह-जगह से बह गईं, पुल क्षतिग्रस्त हो गए और सैकड़ों मकान ढह गए। कई गांवों को खाली करा लिया गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मुगल रोड और किश्तवाड़ सिंथनटान-अनंतनाग मार्ग बंद होने से कश्मीर का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है।

    जम्मू-कटड़ा रेल मार्ग भी बाधित है। जम्मू में स्कूल व कॉलेज पांच सितंबर तक बंद हैं। अखनूर में चिनाब का जलस्तर 43 फीट पहुंच गया, यहां 35 फीट पर खतरे का अलर्ट है। इस दौरान गड़खाल में 20 मकान ढह गए या बाढ़ में बह गए। इससे करीब 45 लोग फंस गए।

    राजौरी के सुंदरबनी क्षेत्र में मकान ढहने से मां-बेटी की मौत हो गई। जम्मू के बन तालाब क्षेत्र में नाले में टाल मोबाइल वाहन बहने से चालक की जान चली गई। पुलवामा और कुलगाम में बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को सेना, सुरक्षाबल व एसडीआरएफ ने हेलीकाप्टर की मदद से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।