विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K Election 2024: चल संपत्ति में अल्ताफ बुखारी से अमीर हैं पत्नी, अचल संपत्ति में पति से पीछे, जानिए कितनी है संपत्ति

Published: Thu, 05 Sep 2024 11:38 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के नेता अल्ताफ बुखारी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके द्वारा दाखिल किए गए शपथ ...और पढ़ें

J&K Election 2024: चल संपत्ति में अल्ताफ बुखारी से अमीर हैं पत्नी।
J&K Election 2024: चल संपत्ति में अल्ताफ बुखारी से अमीर हैं पत्नी।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रधान अल्ताफ बुखारी की पत्नी चल संपत्ति के मामले में बुखारी से अमीर हैं तो अचल संपत्ति में पति से पीछे हैं। बुखारी के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है। विधानसभा चुनाव में आज बुखारी ने छन्नपोरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।

उनकी तरफ से उपलब्ध करवाए गए शपथ पत्र में खुलासा हुआ है कि बुखारी के पास नगद 34000 रुपये हैं और उनके बैंकों में छह खाते हैं। इन खातों में से सबसे अधिक राशि जम्मू कश्मीर बैंक के खाते में 7753672 रुपये हैं। उनकी पत्नी के भी तीन बैंकों में खाते हैं।

दोनों ने शेयरों में भी निवेश किया है। उनकी पत्नी के पास एफआइएल इंडस्ट्रीयज के शेयर है जिनकी कीमत 31 मार्च 2024 को 95. 74 करोड़ रुपये के करीब थी। बुखारी के पास 2.28 करोड़ रुपये के शेयर हैं। दोनों ने इंशयोरेंस सहित अन्य योजनाओं में निवेश किया है जिसका लाखों में प्रीमियम अदा किया है। बुखारी के पास तीन गाड़ियां हैं जबकि उनकी पत्नी के पास कोई नहीं गाड़ी नहीं।

बुखारी के पास घड़ियां और अन्य सामान है जिनका मूल्य 16.56 लाख रुपये है। उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 25 लाख रुपये के गहने हैं। इस हिसाब से उनकी बुखारी की कुल चल संपत्ति 4.30 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति 97.37 करोड़ रुपये की है। बुखारी के पास कृषि भूमि की कोई कमी नहीं है और दिल्ली के अलावा श्रीनगर और अन्य जगहों पर कृषि भूमि है।

बुखारी की पत्नी के पास भी कृषि भूमि है। उनके पास गैर कृषि भूमि भी है जिसमें उनके पास व्यावसायिक इमारतें भी हैं। इसके अलावा बुखारी के पास आवासीय इमारतें हैं जिसमें गांधीनगर जम्मू, श्रीनगर अन्य जगहों पर मकान है। बुखारी की अचल संपत्ति की कीमत 51.27 करोड़ रुपये बताई गई है तो उनकी पत्नी की अचल संपत्ति 12. 45 करोड़ रुपये के करीब है। उनकी कोई देनदारी नहीं है और किसी बैंक का कर्जा नहीं देना है।